Egypt Pyramid Mystery: मिस्र का पिरामिड आज भी एक रहस्य है। इसका निर्माण कैसे हुआ? इसको लेकर आए दिन कई थ्योरी सामने आती रहती हैं। वैज्ञानिकों का मानना है कि उन्होंने पिरामिड के निर्माण से संबंधित रहस्य के बारे में जानकारी हासिल कर ली है। गीजा के ग्रेट पिरामिड को 23 लाख चूना पत्थरों और ग्रेनाइट ब्लॉक से बनाया गया है। इनमें से हर एक का वजन करीब लगभग दो टन है।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर मॉर्डन टेक्नोलॉजी जैसे बिना क्रेन के इसे यहां पर कैसे उठाकर लाया गया। सदियों से यह रहस्य बरकरार है, जिसने इतिहासकारों को हैरत में डाल रखा है। कुछ लोगों का मानना है कि यह काम एलियंस ने किया है। पुरातत्विदों की एक अंतरराष्ट्रीय टीम का कहना है कि उन्होंने इस रहस्य को सुलझा लिया है। वह मानते हैं कि नील नदी की एक सहायक नदी का इस्तेमाल करके विशाल चट्टानों को गीजा तक ले जाया गया।