दुनिया में कई हैरान कर देने वाली और आश्चर्यजनक जगहें हैं। ऐसी ही एक जगह है जॉर्जिया के अबखाजिया में, जिसे दुनिया की दूसरी गहरी गुफा कहा जाता है। यह गुफा इतनी गहरी है कि ऊपर से देखने मात्र से ही लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं।
विज्ञापन
2 of 5
क्रुबेरा गुफा
- फोटो : Social media
इस गुफा का नाम क्रुबेरा गुफा। इसकी गहराई 2197 मीटर यानी 7208 फीट है। वैसे तो यहां पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है, लेकिन यह एक बहुत ही दुर्गम इलाका है, इसलिए यहां पर साल में केवल चार महीने ही जाने लायक मौसम रहता है।
विज्ञापन
3 of 5
क्रुबेरा गुफा
- फोटो : Social media
क्रुबेरा गुफा की खोज साल 1960 में हुई थी। इसे गुफा को वोरोन्या गुफा के नाम से भी जाना जाता है। वोरोन्या का मतलब होता है कौओं की गुफा। इसको यह नाम इसलिए मिला, क्योंकि जब साल 1980 में पहली बार इस गुफा में प्रवेश किया गया तो वहां पर कौओं के बहुत सारे घोंसले बने हुए थे।
4 of 5
क्रुबेरा गुफा
- फोटो : Social media
वैसे तो इस गुफा के अंदर कई खोजी दल जा चुके थे, लेकिन साल 2012 में विभिन्न देशों के 59 खोजियों का एक दल जब इसमें उतरा, तो इसकी गहराई 2197 मीटर यानी 7208 फीट नापी। इस दल ने गुफा के अंदर कुल 27 दिन बिताये थे।
इस गुफा में जाने के लिए लोगों को आसानी से इजाजत नहीं मिलती है। दरअसल अबखाजिया ने साल 1999 में अपने आप को जॉर्जिया से अलग स्वतंत्र राष्ट्र घोषित कर दिया था, जबकि जॉर्जिया अभी भी इसे अपना हिस्सा मानता है। यही वजह है कि इस जगह को लेकर हमेशा मतभेद बने रहते हैं और इससे पर्यटकों को परेशानी होती है।