सांप का नाम सुनते ही अक्सर लोगों की रूह कांप जाती है। क्योंकि इन्हें धरती के सबसे खतरनाक जीवों में से एक माना जाता है। ब्राजील एक ऐसा देश है, जिसे सांपों के देश के तौर पर जाना जाता है। क्योंकि यहां इतने सांप हैं, जितने दुनिया में आपको कहीं और नहीं मिलेंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में एक देश ऐसा भी है, जहां 'सांप विहीन' है यानी यहां एक भी सांप नहीं हैं। जी हां, आयरलैंड एक ऐसा देश है, जहां सांप हैं ही नहीं, लेकिन इसके पीछे की वजह जानेंगे तो आप और भी हैरान रह जाएंगे।
आयरलैंड में सांपों के नहीं होने की वजह जानने से पहले आप यहां के बारे में कुछ रोचक बातें भी जान लीजिए। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि आयरलैंड में मानव जाति के होने के सबूत 12800 ई.पू. से भी पहले के हैं। इसके अलावा आयरलैंड की एक और खास बात है कि यहां एक ऐसा बार है, जो सन् 900 में खुला था और यह आज भी चल रहा है। इसका नाम 'सीन्स बार (Sean’s Bar)' है।