वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण से पूरी दुनिया प्रभावित है। ऐसे में कई देशों से अच्छी खबरें भी सामने आ रही हैं, जिनमें से सबसे बड़ी खबर कोरोना की वैक्सीन से जुड़ी है। भारत, अमेरिका, ब्रिटेन समेत कई देश इसकी वैक्सीन बनाने के काफी करीब पहुंच चुके हैं। लेकिन तमाम देशों को पछाड़ते हुए रूस ने तो दुनिया की पहली कोरोना वैक्सीन बनाने का दावा कर दिया है।
मंगलवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने की घोषणा की, ‘हमने कोरोना की सुरक्षित वैक्सीन बना ली है और देश में रजिस्टर्ड भी करा लिया है। मैंने अपनी दो बेटियों में एक बेटी को पहली वैक्सीन लगवाई है और वह अच्छा महसूस कर रही है।’ सोशल मीडिया पर यह खबर आते ही लोगों ने रिएक्शन देना शुरू कर दिया। इस खबर को लेकर सोशल मीडिया पर खूब मीम्स भी बनाए जा रहे हैं। तो आइए डालते हैं वायरल मीम्स पर एक नजर...