जून का महीना अपनी रिकॉर्ड गर्मी के लिए लगातार खबरों में बना रहा। इस महीने भी कई ठंडे देश फिलहाल भीषण गर्मी से बेहाल हैं। बात कनाडा की ही करें, तो यहां पारा 50 के पास पहुंच गया है। इतना ही नहीं गर्मी के कारण लगातार लोगों की जानें जा रही हैं। बेहद ठंडे इलाके साइबेरिया समेत रूस के कई हिस्सों में भी यही हाल है। इन इलाकों में बिल्कुल भारत के गर्म राज्यों जैसे हालात हो गए हैं। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे देशों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां हर तरह का मौसम देखने को मिलता है। इन देशों में एक ही समय पर कुछ इलाकों में तेज धूप निकली होती है, तो कुछ हिस्सों में बारिश हो रही होती है।
बात अगर न्यूजीलैंड की ही करें, तो यहां हर तरह का मौसम देखने को मिल जाता है। ये एक ऐसा देश है, जिसे बर्फबारी पसंद करने वाले लोग भी पसंद करते हैं और वॉटर स्कीइंग करते लोग भी।