फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए उन खतरनाक औरतों के बारे में जिन्होंने जुर्म की दुनिया पर किया राज

Mon, 02 Sep 2019 10:10 AM IST
प्रशांत राय फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : social media
गैंगस्टर का नाम सुनते ही हम सभी के दिमाग में एक छवि जो उभरकर आती है वो अधिकांश पुरुषों की ही छवि होती है। लेकिन जरायम की दुनिया में कई ऐसी महलिाएं भी हैं जिन्होंने पुलिस और सरकार के नाक में दम कर रखा था। इसलिए हम आपको बताने जा रहे हैं उन महिला गैंगस्टर्स के बारे में जिन्होंने अवैध धंधों के कारण अपना नाम कुख्यात अपराधियों के लिस्ट में शामिल करा लिया। 
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : social media
संतोकबेन जडेजा
संतोकबेन जडेजा जरायम की दुनिया में तब आई जब मिल में काम करने वाले उसके पति की लोकल गुंडों ने हत्या कर दी। घटना के बाद जडेजा पुलिस के पास नहीं गईं। बल्कि खुद ही अपने पति के मौत का बदला लिया। उन्होंने कुछ लोगों के साथ मिलकर कथित रूप से उन सभी 14 लोगों की हत्या की, जो उसके पति के मर्डर में शामिल थे। इसके बाद वह कठियावाड़ की माफिया बन चुकी थी। अपराध की दुनिया के बाद उसने राजनीति में भी हाथ आजमाया। चिमनभाई पटेल की करीबी मानी जाने वाली जडेजा ने जनता दल के टिकट से चुनाव लड़ा और साल 1990 से 1995 तक विधायक भी रहीं। ट्रांसपोर्ट के बिजनेस से लेकर रियल स्टेट बिजनेस तक हर जगह संतोकबेन की तूती बोलती थी। 
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : social media
हीरोइन ऊर्फ रुबीना सिराज सैयद
हीरोइन के नाम से जानी जाने वाली रुबीना भी इस लिस्ट में शामिल हैं। कहा जाता है कि रुबीना का व्यक्तित्व बहुत ही चार्मिंग था। रूबीना छोटा शकील के गैंग मेंबर्स को जेल के अंदर हथियार, पैसे और खाना सप्लाई किया करती थी। उसका कनेक्शन कई बड़े लोगों से था और उनकी शागिर्द में अपने सारे गलत कामों को अंजाम देती थी। 

4 of 6
सीमा परिहार - फोटो : अमर उजाला
सीमा परिहार
केवल 13 साल की उम्र में किडनैप हुई सीमा डकैत बन गईं और इस दौरान उसने अपनी खुद की गैंग भी बनाई। अपने गैंग के साथ उसने कई हत्याओं, किडनैपिंग और चोरी-लूट की वारदात को अंजाम दिया था। वह खुद को फूलन देवी से प्रेरित बताती थी। सीमा परिहार टीवी शो बिग बॉस में भी नजर आई थी। मौजूदा वक्त में वह समाजवादी पार्टी की एक मेंबर है। 
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : social media
जेनाबाई दारुवाली
अनाज की तस्करी से अपने कारोबार की शुरुआत करने वाली जेनाबाई ने शराब के कारोबार समते कई धंधों में भी अपनी पैठ जमा ली थी। इसकी हैसियत का आप इसी से अंदाजा लगा सकते हैं कि मुंबई के नागपाड़ा इलाके में मौजूद इसके घर में अंडरवर्ल्ड के नामी-गिरामी करीम लाला और हाजी मस्तान जैसे लोग आया करते थे। इसका कद इतना बढ़ गया था कि हाजी मस्तान जेनाबाई को आपा कहकर बुलाता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
INDIASIL - फोटो : social media
अर्चना बालमुकुंद शर्मा
भारत का किडनैपिंग किंग के नाम से मशहूर बबलू श्रीवास्तव गैंग का हिस्सा रही अर्चना कई किडनैपिंग और धमकी व अवैध कारोबारों में शामिल रही। कहा जाता है कि अभी भी दूसरे देशों में वह रहकर अपना कारोबार वह चला रही है। कई हिस्सों में फैले गैंग को चलाने वाली अर्चना के ठिकाने के बारे में किसी को कुछ भी नहीं पता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें