बंगाल के नवाब सिराजुद्दौला को आखिरी आजाद नवाब कहा जाता है। क्योंकि इस नवाब के मरने के बाद ही अंग्रेजी शासन ने भारत में पैर जमाना शुरू किया। इस नवाब का कहर इतना था कि अंग्रेजों की रूह कांप उठी थी। आज हम आपको नवाब सिराजुद्दौला से जुड़ी एक ऐसी घटना के बारे में बताने जा रहे हैं, जो भारतीय इतिहास में रूह कंपा देने वाली घटना है। इस घटना को 'ब्लैक होल ऑफ कलकत्ता' के नाम से जाना जाता है।
दरअसल, कोलकाता के 'फोर्ट विलियम' के एक छोटे से कमरे में इतिहास का एक खौफनाक राज दफन है। फोर्ट विलियम कोलकाता में हुगली नदी के पूर्वी किनारे पर बना एक किला है, जिसे ब्रिटिश राज के दौरान बनवाया गया था। इसे इंग्लैंड के राजा विलियम तृतीय के नाम पर बनवाया गया था।इसके सामने ही एक बड़ा सा मैदान है, जो कि किले का ही भाग है। यह कोलकाता का सबसे बड़ा शहरी पार्क है। ऐतिहासिक विक्टोरिया मैदान भी इस किले के सामने ही है।