फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes in Hindi: बॉस के जोक पर नहीं हंसा एक लड़का, वजह जानकर आपकी भी छूट जाएगी हंसी

Tue, 14 May 2024 04:17 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : amarujala
हंसना सेहत को ठीक रखने में आपके लिए मददगार है। ये आदत आपके मूड को ठीक रखती है। हंसने से मन खुश रहता है दिन भी अच्छा गुजरता है। विशेषज्ञों का कहना है कि जो लोग खुलकर हंसते हैं, खुश रहते हैं उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता भी अच्छी होती है जिससे वो कई प्रकार की बीमारियों के खतरे से भी बचे रहते हैं, इसलिए खूब हंसिए।

आपको हंसाने और दिनभर की थकान को दूर करने के लिए हम लेकर आए हैं आपके लिए मजेदार जोक्स।
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
बॉस ने जोक सुनाया तो पूरी टीम हंसने लगी, बस एक लड़का नहीं हंसा।
बॉस ने पूछा- क्या तुम्हें मेरा जोक समझ नहीं आया?

लड़का- सर, मेरा सलेक्शन दूसरी कंपनी में हो गया है।
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
गोलू पड़ोसी से- मैं आपकी बेटी से शादी करना चाहता हूं।
पड़ोसी- कितना कमा लेते हो?
गोलू- 20 हजार रुपये प्रति माह।
पड़ोसी- मैं अपनी बेटी को 15 हजार रुपये प्रति माह पॉकेट मनी देता हूं।
गोलू- मैं भी तो उसी को जोड़कर ही तो बता रहा हूं।

4 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
मैडम- क्लास में जो बेवकूफ हो वो खड़ा हो जाए।
पप्पू मसूमियत से खड़ा हो गया
मैडम- क्या तुम बेवकूफ हो?
पप्पू- नहीं मैडम आप अकेली खड़ी थीं इसलिए मुझे अच्छा नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
टीचर- बेटा अगर सच्चे दिल से प्रार्थना की जाए तो वो सफल जरूर होती है।
छात्र- रहने दीजिए सर, अगर ऐसा होता तो आज आप मेरे सर नहीं, ससुर होते।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें