फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes Hindi: संता- सबसे शुद्ध माल अपने कस्टमर को कौन बेचता है? बंता ने दिया गजब का जवाब

Tue, 07 Nov 2023 01:48 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Jokes Hindi: अच्छे स्वास्थ्य के लिए हंसना बहुत जरूरी है। एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को स्वस्थ रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। अगर आप खुश रहते हैं, तो शरीर में  ब्लड सर्कुलेशन भी अच्छा रहता है। हम कोशिश करते हैं कि पाठकों को तनाव से दूर रखें। हंसने से आप मानसिक तनाव से दूर रहते हैं और कई बीमारियों से आप बच सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...

एक अंकल ने एक बच्चे से पूछा- पढ़ाई कैसी चल रही है...?
बच्चे ने जवाब दिया- अंकल, समंदर जितना सिलेबस है,
नदी जितना पढ़ पाते हैं, बाल्टी भर याद होता है,
गिलास भर लिख पाते हैं, चुल्लू भर नंबर आते हैं,
उसी में डूब कर मर जाते हैं...!
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
संता- सबसे शुद्ध माल अपने कस्टमर को कौन बेचता है? 
बंता- बिजली विभाग।
संता- वो कैसे? 
बंता- हाथ लगाकर देख ,पता चल जाएगा। 
 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
चिंटू ने कंडक्टर से पूछा- आप कितने घंटे बस में रहते हो? 
कंडक्टर- जी 24 घंटे। 
चिंटू- वो कैसे? 
कंडक्टर- देखिये, 8 घंटे तो सिटी बस में रहता हूं और बाकी के 16 घंटे बीवी के बस में रहता हूं। 

Funny Jokes: टीटू नशे की हालत में फोटो खिंचवाने गया, फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
बीवी- सुनो जी, जब हमारी नई-नई शादी हुई थी... 
जब मैं खाना बना कर लाती थी तो तुम खुद कम खाते थे, मुझे ज्यादा खिलाते थे। 
पति- तो? 
बीवी- तो अब ऐसा क्यों नहीं करते हो? 
पति- क्योंकि अब तुम अच्छा खाना बनाना सीख गई हो। बीवी बेहोश।

Jokes: संता- तुम किस बात से परेशान हो? बंता का जवाब सुनकर नहीं रोक पाएंगे हंसी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पिता- पेपर कैसा गया...?
बेटा- पहला सवाल छूट गया, तीसरा आता नहीं था,
चौथा करना भूल गया, पांचवां नजर नहीं आया...!
पिता- और सवाल दो...?
बेटा- बस सिर्फ वो ही गलत हो गया...!!!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें