फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजब-गजब: हीरे से भी ज्यादा महंगा बिकता है ये फल, कीमत जानकर घूम जाएगा आपका दिमाग

Sat, 16 Apr 2022 10:15 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
हीरे से भी ज्यादा महंगा बिकता है ये फल - फोटो : iStock
दुनिया में कई तरह के फल होते हैं और सबकी कीमतें भी अलग-अलग होती हैं। आमतौर पर फलों की कीमत 400 से 500 रुपये तक होती हैं, लेकिन लोगों को यही महंगे लगते हैं। दुनिया के अलावा भारत में भी कई तरह के फल और सब्जियां पाई जाती हैं। सेब, अंगूर, अनार, संतरा, आम और लीची तो सभी ने खाया होगा, लेकिन क्या कोई फल लाखों रुपये किलो मिले तो आप क्या करेंगे? खरीदने की बात तो दूर, आम आदमी उसके बारे में सपने में भी नहीं सोच सकता। 



दुनिया में कई ऐसे फल मिलते हैं, जिनकी कीमत सुनते ही होश उड़ जाएंगे। जी हां जापान में एक फल मिलता है जिसकी कीमत लाखों में है जिसको खरीदने के बारे में कोई आम आदमी कभी नहीं सोच सकता है। आईए जानते हैं इस महंगे फल और उसकी कीमत के बारे में। आखिर इस फल में ऐसा क्या है जो वो इतना महंगा बिकता है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
हीरे से भी ज्यादा महंगा बिकता है ये फल - फोटो : Pixabay
हीरे से महंगा बिकता है ये फल

कुछ लोगों में अलग-अलग फलों के खाने का क्रेज साफ देखा सकता है। इन फलों की कीमत 100 से लेकर 1000 रुपये तक हो सकती है। लेकिन जिस फल के बारे में आपको बतान जा रहे हैं उसकी कीमत लाखों रुपए हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसा कौन सा फल है जिसकी कीमत लाखों रुपये है। जी हां यह बिल्कुल सच है। आप कहेंगे कि इसको खाने से अच्छा है कि हीरे या सोने में निवेश कर दिया जाए। जापान में इस फल की नीलामी की गई थी। 
विज्ञापन

3 of 4
हीरे से भी ज्यादा महंगा बिकता है ये फल - फोटो : Pixabay
जापान में मिलता है फल

दुनिया के महंगे फलों में शामिल इस फल का नाम युबरी खरबूजा है। इस फल की खेती जापान में होती है और वहीं पर बिकता है। इस फल का निर्यात बहुत कम किया जाता है। इसको सूरज की रोशनी में नहीं बल्कि ग्रीन हाउस में उगाया जाता है। 
विज्ञापन

4 of 4
हीरे से भी ज्यादा महंगा बिकता है ये फल - फोटो : Pixabay
जापान में मिलने वाले एक युबरी कस्तूरी खरबूजे की कीमत 10 लाख होती है। 20 लाख रुपये में दो खरबूजे मिलते हैं। साल 2019 में ये खरबूजे  33,00,000 रुपये में नीलाम हुए थे। अंदर से नारंगी दिखने वाला यह फल मीठा होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें