फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KKR vs SRH Photos: जूही चावला ने काव्या मारन को दी जीत की बधाई, फैंस पर चढ़ा पुष्पा का जादू

Sat, 16 Apr 2022 08:51 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

कोलकाता को हराकर हैदराबाद ने इस सीजन की तीसरी जीत दर्ज कर ली है। इसके साथ ही यह टीम अंकतालिका में उन छह टीमों में शामिल हो गई है, जिनके पास छह अंक हैं। खराब शुरुआत के बाद हैदराबाद जीत की पटरी पर लौट चुकी है। 
 
विज्ञापन
1 of 12
कोलकाता और हैदराबाद के मैच के दौरान जूही चावला (बाएं) और काव्या मारन (दाएं) - फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल 2022 में खराब शुरुआत की बाद हैदराबाद की टीम जीत की पटरी पर लौट चुकी है। अपने पांचवें मैच में हैदराबाद ने कोलकाता को सात विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता ने 175 रन बनाए थे और हैदराबाद ने 17.5 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। यह कोलकाता की तीसरी हार थी, जबकि हैदराबाद की लगातार तीसरी जीत थी। इस मैच में हैदराबाद के लिए राहुल त्रिपाठी 71 रन की बेहतरीन पारी खेली। वहीं, एडेन मार्करम ने 68 रन बनाए। सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन भी यह मैच देखने पहुंची थीं और उनकी टीम ने शानदार जीत हासिल की। हैदराबाद की लगातार तीसरी जीत के बाद उनके चेहरे पर मुस्कान दिखी। यहां हम इस मैच से जुड़े रोमांचक पलों को तस्वीरों में दिखा रहे हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 12
काव्या मारन - फोटो : IPL/BCCI
इस सीजन की शुरुआत में हैदराबाद की टीम को लगातार दो हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद काव्या मारन के फैसले और खिलाड़ियों के चयन पर भी सवाल उठ रहे थे, लेकिन अब यही टीम लय में लौट चुकी है और लगातार तीन मैच जीत चुकी है। कोलकाता के खिलाफ जीत के बाद काव्या के चेहरे पर भी खुशी देखने को मिली। 
विज्ञापन

3 of 12
जूही चावला - फोटो : IPL/BCCI
कोलकाता की टीम में मालिकाना हक रखने वाली जूही चावला भी यह मैच देखने पहुंची थीं। हालांकि, उनकी टीम यह मैच नहीं जीत सकी और उनके हाथ निराशा ही लगी। पहला पारी में आंद्रे रसेल और नितीश राणा ने आक्रामक बल्लेबाजी कर अपनी टीम का स्कोर 150 के पार पहुंचाया था। तब लगा था कि कोलकाता यह मैच जीत सकती है। हालांकि, हार के बाद जूही चावला ने काव्या मारन को जीत की बधाई भी दी। 

4 of 12
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद - फोटो : IPL/BCCI
इस मैच के दौरान कोलकाता के फैंस पुष्पा अंदाज में नजर आए। मैदान में पहुंचे एक फैन के हाथ में पोस्टर था, जिसमें लिखा था- "केकेआर फ्लॉवर नहीं फायर" (कोलकाता नाइट राइडर्स फूल नहीं आग है) हालांकि, कोलकाता को इस मैच में हार का सामना करना पड़ा और फैंस को निराश हो कर घर लौटना पड़ा। 
विज्ञापन

5 of 12
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद - फोटो : IPL/BCCI
मैच के दौरान शाहरुख खान, सुहाना खान और काव्या मारन की दीवानगी भी जमकर देखने को मिली। शाहरुख और सुहाना के फैंस कोलकाता की टीम को सपोर्ट करने पहुंचे थे। वहीं, काव्या के फैन हैदराबाद का समर्थन कर रहे थे। शाहरुख और सुहाना की तरह काव्या का बॉलावुड से नाता नहीं है, लेकिन वो आईपीएल के जरिए ही काफी लोकप्रिय हो चुकी हैं। 
विज्ञापन

6 of 12
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स लाइव क्रिकेट स्कोर - फोटो : IPL/BCCI
कोलकाता की टीम ने इस मैच में अजिंक्य रहाणे की जगह एरोन फिंच को मौका दिया था, लेकिन फिंच भी कोई कमाल नहीं कर सके। वो सात रन बनाकर आउट हुए। हैदराबाद के मार्को येन्सन ने उनका विकेट निकाला। येन्सन ने इस मैच में कमाल की गेंदबाजी की और चार ओवर में 26 रन देकर एक विकेट लिया। 
विज्ञापन

7 of 12
सनराइजर्स हैदराबाद - फोटो : IPL/BCCI
हैदराबाद के टी नटराजन एक बार फिर शानदार लय में नजर आए। उन्होंने इस मैच में तीन विकेट झटके। हालांकि, वो थोड़े महंगे भी साबित हुए, लेकिन वेंकटेश अय्यर, सुनील नरेन और नितीश राणा को आउट करके उन्होंने अपनी टीम को अहम विकेट दिलाए। 

8 of 12
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स लाइव क्रिकेट स्कोर - फोटो : IPL/BCCI
श्रेयस अय्यर और नितीश राणा ने इस मैच में कोलकाता के लिए अहस साझेदारी की। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 39 रन की अहम साझेदारी कर कोलकाता की पारी को संभाला। श्रेयस के आउट होने के बाद नितीश राणा ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की और अपनी टीम का स्कोर 150 के पार ले गए। 

9 of 12
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स लाइव क्रिकेट स्कोर - फोटो : IPL/BCCI
अंतिम ओवरों में कोलकाता के लिए आंद्रे रसेल ने कमाल की पारी खेली। उन्होंने 25 गेंद में 49 रन बनाए। उनकी पारी में चार चौके और चार छक्के शामिल थे। रसेल की तूफानी पारी की बदौलत ही कोलकाता की टीम खराब शुरुआत के बावजूद 175 का स्कोर बना पाई। 

10 of 12
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स लाइव क्रिकेट स्कोर - फोटो : IPL/BCCI
पिछले दो मैट में हैदराबाद के लिए मैच जिताऊ पारियां खेलने वाले सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा इस मैच में कुछ खास नहीं कर सके। उन्होंने 10 गेंदों में सिर्फ तीन रन बनाए और पैट कमिंस की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। 

11 of 12
राहुल त्रिपाठी - फोटो : IPL/BCCI
हैदराबाद के लिए राहुल त्रिपाठी ने शानदार अंदाज में बल्लेबाजी की। उन्होंने वरुण चक्रवर्ती के खिलाफ तेजी से रन बटोरे और अपने दम पर यह मैच पलट दिया। त्रिपाठी 37 गेंद में 71 रन बनाकर आंद्रे रसेल का शिकार बने। हालांकि, आउट होने से पहले ही वो मैच लगभग खत्म कर चुके थे। 
विज्ञापन

12 of 12
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम कोलकाता नाईट राइडर्स - फोटो : IPL/BCCI
त्रिपाठी के बाद एडेन मार्करम ने भी शानदार अर्धशतक लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाई। शुरुआती मैचों में हैदराबाद का मध्यक्रम नहीं चला था और यह टीम की हार की सबसे बड़ी वजहों में था, लेकिन इस मैच में राहुल त्रिपाठी और एडेन मार्करम के अर्धशतक ने टीम की यह चिंता भी दूर कर दी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें