फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटली के इस शहर में महज 86 रुपये में बिक रहे हैं घर, वजह है बेहद खास

Thu, 29 Oct 2020 01:46 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
सलेमी टाउन, इटली - फोटो : Facebook/Experience Sicily
हर कोई चाहता है कि उसका एक अपना घर हो, जहां वो अपने परिवार के साथ हंसी-खुशी से रह सके। ऐसे में लोग घर खरीदने के लिए अपनी जिंदगीभर की कमाई लगा देते हैं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनिया में एक ऐसा शहर भी है, जहां महज 87 रुपये की मामूली कीमत पर घर मिल रहे हैं, लेकिन फिर भी वहां कोई रहना नहीं चाहता। इस शहर का नाम है सलेमी, जो इटली के सिसिली द्वीप पर स्थित है। यह एक एतिहासिक जगह है, जहां कुछ घर ऐसे भी हैं जो 16वीं सदी के हैं। हालांकि साल 1968 में आए भूकंप के बाद इस शहर को काफी नुकसान पहुंचा था। 
विज्ञापन

2 of 5
सलेमी टाउन, इटली - फोटो : Facebook/Experience Sicily
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले कुछ सालों में इटली के कई शहर निर्वासन की समस्या का सामना कर रहे हैं, जिनमें से एक सलेमी शहर भी है। इसी वजह से लोगों को बेहद ही सस्ती दरों पर यानी महज एक यूरो की शुरुआती कीमत में घर बेचे जा रहे हैं। सबसे खास बात ये है कि यहां सड़कों से लेकर बिजली के ग्रिड और सीवेज पाइप जैसी बुनियादी सुविधाएं और सेवाएं सब उपलब्ध हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
सलेमी टाउन, इटली - फोटो : Facebook/Experience Sicily
इस शहर के मेयर डोमेनिको वेनुटी ने बताया कि कस्बों को फिर से पहले की तरह आबाद करने की कोशिश के तहत कम कीमत पर घर उपलब्ध कराए जा रहे हैं, क्योंकि यहां के लोग लगातार इस जगह को छोड़कर कहीं और बसते जा रहे हैं।

4 of 5
सलेमी टाउन, इटली - फोटो : Facebook/Elisabeth Walker
डोमेनिको वेनुटी के मुताबिक, सरकार कई सालों से इस प्लान पर काम कर रही थी, लेकिन फिर कोरोना महामारी आ गई, जिसकी वजह से थोड़ी दिक्कतें जरूर हुईं। उन्होंने बताया कि सभी घर सिटी काउंसिल के हैं, इसलिए इनकी बिक्री में देरी नहीं होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ओलोलि टाउन, इटली - फोटो : Facebook/Alghadeer Satellite Channel
इससे पहले साल 2018 में इटली के ओलोलि शहर में भी घरों की कीमत महज 84 रुपये रखी गई थी। वहां भी कुछ ऐसे ही हालात थे। ओलोलि शहर में तेजी से आबादी घटती जा रही थी, जिसके कारण शहर के नष्ट होने का खतरा पैदा हो गया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें