फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajab-Gajab: शख्स ने हाथों पर चलते हुए खीचें तीन विमान, बना दिया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

Thu, 01 Aug 2024 11:59 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
शख्स ने हाथों पर चलते हुए खीचें तीन विमान - फोटो : guinnessworldrecords
Viral News: कई लोग ऐसा कार्य करते हैं, जिसकी चर्चा हर तरफ होती है। अब इन दिनों एक व्यक्ति की चर्चा दुनियाभर में हो रही है। इस व्यक्ति ने कुछ ऐसा कार्य ही किया है। दरअसल, शख्स ने हाथों के बल चलकर 3 विमानों को खींचकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। इस व्यक्ति का नाम माटेओ है, जो खुद को 'द हैंडस्टैंड व्हीकल' कहता है। उन्होंने यह रिकॉर्ड बनाने के लिए कठिन परिश्रम किया।  

साल 2018 से माटेओ ने अपने शरीर को फिट रखने और रिकॉर्ड बनाने के लिए क्रॉसफिट (तेजी से किया जाने व्यायाम) किया। इसके अलावा उन्होंने सप्ताह में तीन से छह बार कसरत भी की। इसमें कार्डियो, स्ट्रेंथ ट्रेनिंग और योग शामिल था। इसके साथ ही उन्होंने अपने खान-पान पर विशेष ध्यान दिया। पोषण विशेषज्ञ से सलाह लेकर अपनी डाइट में शरीर को शक्ति प्रदान करने और फिट रखने वाली चीजों को शामिल किया।  उन्होंने चोटों के इलाज के लिए फिजियोथेरेपी को अपनाया।
 
विज्ञापन

2 of 4
शख्स ने हाथों पर चलते हुए खीचें तीन विमान - फोटो : guinnessworldrecords
कई परेशानियों का करना पड़ा सामना

माटेओ ने यह रिकॉर्ड बनाने के लिए  5,669.90 किलोग्राम के विमानों को चयन किया। रिकॉर्ड बनाने के लिए माटेओ को विमानों को करीब 5 मीटर (16.40 फीट) तक खींचना जरूरी था। उन्होंने ऐसा करके रिकॉर्ड बना दिया। लेकिन इस कोशिश के दौरान उन्हें काफी चोटे आईं, क्योंकि गर्मी  की वजह से जमीन काफी गर्म हो गई थी। मोटेओं ने दस्ताने पहने थे, लेकिन इसके बावजूद भी उनके हाथों पर छाले पड़ गए। 
 
विज्ञापन

3 of 4
शख्स ने हाथों पर चलते हुए खीचें तीन विमान - फोटो : guinnessworldrecords
माटेओ ने कहा कि कड़ी मेहनत, दृढ़ संकल्प और अपने परिवार के समर्थन से सब कुछ हासिल कर सकते हैं। सिर्फ हमें अपने आप पर विश्वास रखना चाहिए। मेहनत का फल जरूर मिलता है। माटेओ को इस रिकॉर्ड का आधिकारिक प्रमाणपत्र मिल गया है।

Tunnel of Love: प्रेमियों की तकदीर बदलती है टनल ऑफ लव, कई सालों तक लोगों से रही अनजान
विज्ञापन

4 of 4
शख्स ने हाथों पर चलते हुए खीचें तीन विमान - फोटो : guinnessworldrecords
उन्होंने अपने रिकॉर्ड को अपनी बेटी को समर्पित किया। माटेओ का कहना है कि इस रिकॉर्ड को बनाने में कई परेशानियों का सामना करना पड़ा, लेकिन अब वह बहुत खुश हैं।

Viral Video: 17 महीनों से प्रेग्नेंट है ये महिला! दो हफ्ते बाद होगा बच्चे का जन्म, खुशी का नहीं है ठिकाना
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें