Sunita Williams: नासा की भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बैरी विल्मोर करीब दो महीने से अंतरिक्ष में फंसे हैं। फिलहाल दोनों अंतरिक्ष यात्री अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) में मौजूद हैं। दोनों अंतरिक्ष यात्री बोइंग स्टारलाइनर की पहली उड़ान की टेस्टिंग के लिए रवाना हुए थे, लेकिन अंतरिक्ष यान में खराबी के कारण उनकी वापस नहीं हो पाई है। हालांकि, अब अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के पास दोनों अंतरिक्ष यात्रियों को वापस लाने के लिए सिर्फ 12 दिन का समय बचा है।
अंतरिक्ष यान बोइंग स्टारलाइनर दोनों अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर पांच जून को लेकर गया था। सुनीता विलियम्स और बैरी विल्मोर का यह मिशन सिर्फ आठ दिन का ही था, लेकिन हीलियम लीक और थ्रस्टर में खराबी के कारण अंतरिक्ष यात्रियों की वापसी को टाल दिया गया। बोइंग स्टारलाइनर ने यह पहली उड़ान भरी थी। सुनीता विलियम्स और बैरी विल्मोर करीब दो महीने से अंतरिक्ष में फंसे हैं। अब नासा के पास इस समस्या को दूर करने के लिए बेहद कम समय बचा है।