फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ISS: नासा के पास बचे हैं सिर्फ 12 दिन, सुनीता विलियम्स की कैसे होगी वापसी, अंतरिक्ष एजेंसी का क्या है प्लान?

Tue, 06 Aug 2024 07:29 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
नासा के पास बचे हैं सिर्फ 12 दिन, सुनीता विलियम्स की कैसे होगी वापसी - फोटो : PTI
Sunita Williams: नासा की भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बैरी विल्मोर करीब दो महीने से अंतरिक्ष में फंसे हैं। फिलहाल दोनों अंतरिक्ष यात्री अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) में मौजूद हैं।  दोनों अंतरिक्ष यात्री बोइंग स्टारलाइनर की पहली उड़ान की टेस्टिंग के लिए रवाना हुए थे, लेकिन अंतरिक्ष यान में खराबी के कारण उनकी वापस नहीं हो पाई है। हालांकि, अब अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के पास दोनों अंतरिक्ष यात्रियों को वापस लाने के लिए सिर्फ 12 दिन का समय बचा है। 

अंतरिक्ष यान बोइंग स्टारलाइनर दोनों अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर पांच जून को लेकर गया था। सुनीता विलियम्स और बैरी विल्मोर का यह मिशन सिर्फ आठ दिन का ही था, लेकिन हीलियम लीक और थ्रस्टर में खराबी के कारण अंतरिक्ष यात्रियों की वापसी को टाल दिया गया। बोइंग स्टारलाइनर ने यह पहली उड़ान भरी थी। सुनीता विलियम्स और बैरी विल्मोर करीब दो महीने से अंतरिक्ष में फंसे हैं। अब नासा के पास इस समस्या को दूर करने के लिए बेहद कम समय बचा है। 
 
विज्ञापन

2 of 6
नासा के पास बचे हैं सिर्फ 12 दिन, सुनीता विलियम्स की कैसे होगी वापसी - फोटो : NASA
एक अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नासा अंतरिक्ष स्टेशन में संभावित भीड़ पर नजर बनाया हुआ है। दरअसल अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा 'क्रू-9' मिशन 18 अगस्त को लॉन्च करने वाली है। इस मिशन के जरिए चार अंतरिक्ष यात्री अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर जाएंगे, लेकिन अंतरिक्ष स्टेशन का एक समय में तीन से छह अंतरिक्ष यात्रियों को रखने का लक्ष्य है। 
 
विज्ञापन

3 of 6
नासा के पास बचे हैं सिर्फ 12 दिन, सुनीता विलियम्स की कैसे होगी वापसी - फोटो : NASA
न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, जब तक विलियम्स और विल्मोर की सुरक्षित वापस नहीं हो जाती है, तब तक मिशन में देरी हो सकती है या नासा इसे रद्द कर सकता है। नासा के अधिकारियों ने कहा कि अगस्त में बढ़ा हुआ ट्रैफिक दिखेगा। एक दूसरी रिपोर्ट के मुताबिक, सकारात्मक और प्रगति के संकेत नजर आ रहे हैं।

Ajab-Gajab: पृथ्वी की तरफ खतरनाक गति से आ रहे धूमकेतु को शनि ग्रह ने सौरमंडल के बाहर फेंका! वैज्ञानिक हैरान

4 of 6
नासा के पास बचे हैं सिर्फ 12 दिन, सुनीता विलियम्स की कैसे होगी वापसी - फोटो : NASA
अंतरिक्ष यात्रियों की वापस क्यों जरूरी है?

नासा के अंतरिक्ष संचालन मिशन निदेशालय के एसोसिएट प्रशासक केन बोवर्सॉक्स का कहना है कि अंतरिक्ष एजेंसी के पास कभी इतना ज्यादा वाहन और इतने विकल्प मौजूद नहीं थे। यह हमारे जीवन को वास्तव में अच्छे तरीके से जटिल बना रहा है। लॉन्चिंग के बाद बोइंग स्टारलाइनर में हीलियम लीक नजर आया था और इसके कई थ्रस्टर्स ने काम करना बंद कर दिया। हालांकि, खराबी के बाद भी यह दोनों अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष में पहुंचाने में सफल रहा। वर्तमान में यह अंतरिक्ष स्टेशन के साथ जुड़ा है। नासा के लिए बोइंग स्टारलाइनर की वापसी जरूरी है, तभी दूसरा अंतरिक्ष यान अंतरिक्ष स्टेशन के साथ जुड़ सकता है। 

Diamond Planet: क्या बुध ग्रह पर सचमुच है 18 किलोमीटर मोटी हीरे की परत? नए शोध के बाद वैज्ञानिक हैरान
विज्ञापन

5 of 6
नासा के पास बचे हैं सिर्फ 12 दिन, सुनीता विलियम्स की कैसे होगी वापसी - फोटो : NASA
कब होगी वापसी?

नासा में आईएसएस के प्रोग्राम मैनेजर डाना वीगेल ने बताया कि हमारी डॉकिंग पोर्ट को खाली करने की योजना है। उन्होंने कहा कि पहले हमें बोइंग स्टारलाइनर को हटाना होगा। बीते 6 जून से सुनीता विलियम्स और विल्मोर अंतरिक्ष में हैं। अंतरिक्ष यान में खराबी की जांच करने के लिए जमीन पर नासा और बोइंग काम कर रहे हैं, लेकिन अभी तक अंतरिक्ष यात्रियों की वापसी की तारीख तय नहीं हो पाई है। 

Sunita Williams: क्या अंतरिक्ष से वापस लौट पाएंगी सुनीता विलियम्स? बचे हैं सिर्फ इतने दिन, अब क्या करेगा नासा?
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
नासा के पास बचे हैं सिर्फ 12 दिन, सुनीता विलियम्स की कैसे होगी वापसी - फोटो : NASA
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नासा के वाणिज्य क्रू कार्यक्रम मैनेजर स्टीव स्टीच का कहना है कि मिशन प्रबंधन वापसी की तारीख का एलान करने के लिए तैयार नहीं है। उनका कहना है कि दोनों अंतरिक्ष यात्रियों को वापस लाना लक्ष्य  है। जब हम तैयार होंगे तब घर आएंगे। बैकअप के विकल्पों की समीक्षा की जा रही है। नासा के पास हमेशा आपातकाल के विकल्प होते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें