फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजब-गजब: कहानी एक ऐसे समुद्री जहाज की, जिसकी अनोखी घटना आजतक बनी हुई है रहस्य

Tue, 13 Jul 2021 07:41 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
दुनियाभर में जहाजों से जुड़े ऐसे कई किस्से हैं, जो काफी मशहूर हैं। कोई अपनी खूबियों की वजह से, तो कोई अपने रहस्यों की वजह से लोगों के बीच लोकप्रिय हैं। आज हम आपको एक ऐसे रहस्यमय समुद्री जहाज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी अनोखी घटना आज तक अनसुलझी ही है। इस घटना के बारे में जो कोई भी सुनता है, वो सोचने पर मजबूर हो जाता है। वैसे तो यह घटना कोई खास पुरानी नहीं है, लेकिन फिर भी इसे घटे करीब 70 साल से अधिक समय बीत चुका है।
 
साल 1947 के जून महीने की बात है। उस समय मलक्का की खाड़ी में मौजूद व्यापारिक मार्ग से कई समुद्री जहाज गुजर रहे थे। इसी दौरान एक एसओएस संदेश पहुंचा कि जहाज के सभी क्रू सदस्यों की मौत हो चुकी है। दरअसल, एसओएस संदेश आपातकालीन स्थिति में भेजे जाते हैं। अब उस जहाज के सिग्नल को पहचानते हुए नजदीक के सभी जहाज उस रहस्यमय जहाज की तरफ बढ़े।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
आपको बता दें कि इस रहस्यमय जहाज के सबसे नजदीक मर्चेन्ट शिप द सिल्वर स्टार था, जो तेजी से उसके पास पहुंच गया। द सिल्वर स्टार के क्रू मेंबर्स जब उस रहस्यमय जहाज पर पहुंचे, तो वो ये देखकर दंग रह गए कि हर तरफ सिर्फ लाशें ही लाशें बिखरी पड़ी थीं। कई लोगों की तो आंखें भी खुली हुई थीं। उन्हें देखकर ऐसा लग रहा था, जैसे वो किसी चीज से डरे हुए हों।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात ये थी कि मरने वाले लोगों के शरीर पर किसी भी तरह के जख्म के निशान नहीं थे। उनकी मौत रहस्यमय तरीके से हुई थी। बाद में द सिल्वर स्टार के क्रू मेंबर्स जब उस रहस्यमय जहाज के बॉयलर रूम में पहुंचे तो उन्हें बहुत ज्यादा ठंड लगने लगी जबकि वहां का तापमान 100 डिग्री सेल्सियस से ऊपर था। अब यह बेहद ही हैरान करने वाली बात थी। यह सब देखने के बाद द सिल्वर स्टार के क्रू सदस्यों ने जल्दी से अपने जहाज पर जाने का फैसला किया।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
द सिल्वर स्टार के क्रू सदस्य अपने जहाज तक पहुंचते, उससे पहले ही उस रहस्यमय जहाज से धुआं निकलने लगा और उसमें आग लग गई। हालांकि, किसी तरह क्रू सदस्य अपने जहाज पर पहुंचे। उनके वहां पहुंचते ही उस रहस्यमय जहाज में एक जोरदार धमाका हुआ और देखते ही देखते जहाज समुद्र की गहराईयों में समा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
कुछ लोग इस घटना के पीछे रहस्यमय शक्ति को जिम्मेदार बताते हैं, तो वही कुछ लोगों का मानना है कि वहां प्राकृतिक गैसों का एक बादल बन गया था, जिसकी वजह से जहाज के सभी क्रू सदस्य मारे गए और जहाज में भी आग लग गई। इस रहस्यमय जहाज को 'द एस एस ओरंग मेडान' के नाम से जाना जाता है। अब इस घटना के लिए कौन जिम्मेदार था, यह आज तक पता नहीं चल सका है। लोग 'द एस एस ओरंग मेडान' को भूतिया जहाज भी कहते हैं। वहीं कुछ लोग इसे काल्पनिक भी मानते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें