डॉक्टर डेथ, लोगों ने और मीडिया ने उस सनकी डॉक्टर का यही नाम दिया था। आमतौर पर डॉक्टरों का काम लोगों की सेवा करना, उनका इलाज करना और उन्हें मौत के मुंह से बचाना होता है, लेकिन यह डॉक्टर तो खुद लोगों के लिए मौत बन गया था। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि ये डॉक्टर औरतों को जिंदा ही दफना देता था और किसी को कानों-कान खबर तक नहीं होती थी।
दरअसल, इस सनकी डॉक्टर का नाम संतोष पोल है, जो छह कत्ल का आरोपी है। इस डॉक्टर ने पांच महिलाएं और एक पुरुष का कत्ल किया है। ये डॉक्टर महाराष्ट्र के सतारा जिले में डोम नामक जगह पर रहता था और वही पास में ही एक अस्पताल में काम करता था। साल 2016 में उसे मुंबई के दादर से गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद उसने कई चौंकाने वाले खुलासे किए थे, जिसे सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई थी।