टिड्डियों के कारण फसल नुकसान होने से किसान अक्सर परेशान रहते हैं। कभी-कभी इनका आतंक कुछ ज्यादा ही बढ़ जाता है। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि चीन में टिड्डियों की वजह से ही करोड़ों लोग मारे गए थे? जी हां, यह घटना आज से करीब 60 साल पहले की है। दरअसल, साल 1958 में चीन की सत्ता संभाल रहे माओ जेडॉन्ग (माओ त्से-तुंग) ने एक अभियान शुरू किया था, जिसे 'फोर पेस्ट कैंपेन' कहा जाता है। इस अभियान के तहत उन्होंने चार जीवों (मच्छर, मक्खी, चूहा और गौरैया चिड़िया) को मारने का आदेश दिया था। उनका कहना था ये फसलों को बर्बाद कर देते हैं, जिससे किसानों की सारी मेहनत बेकार चली जाती है।
अब ये तो आप जानते ही होंगे कि मच्छर, मक्खी और चूहों को ढूंढ-ढूंढकर मारना मुश्किल काम है, क्योंकि ये आसानी से खुद को कहीं भी छुपा लेते हैं, लेकिन गौरैया तो हमेशा इंसानों के बीच ही रहना पसंद करती है।