प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
इस बात का पता जब भेमिया की पत्नी को चला तो उन्होंने क्रोध में आकर गांव वालों को श्राप दे दिया कि अगर कोई भी व्यक्ति इस गांव में अपने घर को दूसरी मंजिल तक बनाएगा उसके परिवार का विनाश हो जाएगा। इसके बाद भेमिया का मंदिर बनाया गया और आज तक किसी ने भी अपने घर को दो मंजिला नहीं बनवाया है। हालांकि, इस बात का कोई प्रामाणिक सबूत नहीं है। मगर, गांव में दो मंजिला घर न होना इस बात का संकेत है कि लोगों में इस घटना का डर और आस्था दोनों है।