फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anand Mahindra Tweet: आनंद महिंद्रा ने कहा- Hello Srinagar, Goodbye Switzerland, शेयर की श्रीनगर की ये खूबसूरत तस्वीरें

Sun, 16 Jan 2022 07:26 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 3
उद्योगपति आनंद महिंद्रा - फोटो : facebook/OVERDRIVE
महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन और उद्योगपति आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर वह कई मुद्दों पर अपनी राय भी रखते हैं। अब इस बीच आनंद महिंद्रा ने श्रीनगर की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा है कि "हेल्लो श्रीनगर। गुड बाय स्विट्जरलैंड।"  आनंद महिंद्रा की इस पोस्ट को काफी लोगों ने पसंद किया है। 

आनंद महिंद्रा की इस पोस्ट पर कई लोगों के भारत की खूबसूरत जगहों की फोटो के साथ कमेंट किया है। महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने ट्विटर पर जो फोटो पोस्ट की हैं उनमें बर्फ से ढकी जन्नत की तस्वीरें दिखाई दे रही हैं। एक फोटो में नजर आ रहा है कि एक घर, कुछ पेड़ और आस-पास की जगहें बर्फ से ढकी हई दिखाई दे रही हैं। उन्होंने जो फोटो शेयर की है उनमें कश्मीर काफी खूबसूरत दिखाई दे रहा है। पहाड़ों पर बर्फबारी की वजह से उत्तर भारत में काफी ठंड बढ़ गई है। 
विज्ञापन

2 of 3
उद्योगपति आनंद महिंद्रा - फोटो : PTI

आनंद महिंद्रा भारत के बड़े उद्योगपति हैं और महिंद्रा ग्रुप के मालिक हैं। अपने बिजी समय में से टाइम निकालकर सोशल मीडिया पर कई मुद्दों पर अपनी बात रखते हैं। वह लोगों के कार्यों की तारीफ भी करते हैं और लोगों की मदद भी करते हैं। श्रीनगर की तस्वीर शेयर करने से पहले उन्होंने विराट कोहली के टेस्ट टीम की कप्तानी छोड़ने पर भी अपनी बात रखी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
उद्योगपति आनंद महिंद्रा - फोटो : @MahindraRise
सोशल मीडिया पर आनंद महिंद्रा के पोस्ट को लोग खूब पंसद करते हैं। ट्विटर पर उनके करीब 87 लाख से ज्यादा फाॅलोअर हैं। मकर संक्राति को भारत के अलग-अलग राज्यों में अलग अलग नामों से मनाया जाता है उन्होंने इसको लेकर ट्वीट किया था कि किस राज्य में किस नाम से मकर सक्रांति मनाई जाती है। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें