फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India Monsoon: समुद्र में हो रही रहस्यमयी घटना, क्या होगा भारतीय मानसून पर असर? स्टडी में चौंकाने वाला खुलासा

Tue, 02 Jun 2026 06:12 PM IST
Dharmendra Kumar Singh फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

India Monsoon: वैज्ञानिकों ने समुद्र में हो रही एक रहस्यमयी घटना का पता लगया है। उन्होंने अध्ययन किया है, जिसमें पता चला है कि उत्तरी अटलांटिक महासागर में समुद्र का पानी रहस्यमयी तरीके से ठंडा हो रहा है। 
विज्ञापन
1 of 5
समुद्र में हो रही रहस्यमयी घटना, क्या होगा भारतीय मानसून पर प्रभाव? - फोटो : AI
India Monsoon: समुद्र में एक रहस्यमयी हचचल हो रही है, जिसके बारे में वैज्ञानिकों ने पता लगाया है। यह अहम प्राकृतिक हलचल से भारत से 8000 किमी दूर हो रही है। इस घटना से भारत में मानसून प्रणाली में बदलाव हो सकता है, जिससे बड़े पैमान पर कठिनाईयां खड़ी हो सकती हैं। बीते 25 वर्षों में भारतीय मॉनसून में महत्वपूर्ण बदलाव हुए हैं। उत्तर-पश्चिमी भारत में पहले की तुलना अधिक बारिश होती है, जबकि गंगा के उपजाऊ मैदान को कम बारिश की मार झेलनी पड़ रही है। 

मौसम पैटर्न में बदलाव बढ़ सकती हैं मुश्किलें

भारतीय उपमहाद्वीप में करीब 1.5 अरब से ज्यादा आबादी रहती है, जिनकी आर्थिक स्थिरता मॉनसून पर निर्भर है। अगर मौसम प्रणाली में बदलाव होता है, तो मुश्किलें बढ़ सकती हैं। वैज्ञानिक यह अनुमान लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर भविष्य में मौसम पैटर्न में क्या बदलाव होगा? आमतौर पर जिन जलवायु मॉडल का इस्तेमाल किया जाता है, वो मॉनसून से पहले हो चुके बदलावों को पकड़ने में सफल नहीं होता हैं। शोधकर्ताओं का दावा है कि उन्होंने मॉडल की इस कमी का पता लगा लिया है। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
समुद्र हो रही रहस्यमयी घटना, क्या होगा भारतीय मानसून पर प्रभाव? - फोटो : Adobe Stock
एजीयू एडवांस जर्नल में एक अध्ययन प्रकाशित किया गया है। इसमें बताया गया है कि मौजूदा जलवायु मॉडलों में कोल्ड ब्लब शामिल नहीं है, जो एक अहम कमी है। यह कोल्ड ब्लब ग्रीनलैंड के दक्षिण में अटलांटिक महासागर के ठंडे पानी का भाग है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
समुद्र हो रही रहस्यमयी घटना, क्या होगा भारतीय मानसून पर प्रभाव? - फोटो : संवाद
क्या होगा बदलाव? 

शोधकर्ताओं ने अध्ययन में जलवायु मॉडल के नतीजों को शामिल किया, जिसके बाद चौंकाने वाले नतीजे सामने आए हैं। उन्होंने पता चला है कि यह जेट स्ट्रीम ऐसे बदल सकता है कि वह नमी को उत्तर-पश्चिमी भारत की ओर खींच ले। इसके साथ ही यह दूसरी स्थानों पर तूफान प्रणालियों को बनने से रोक दे।

NASA: क्यों हुआ उल्कापिंड के फटने से अमेरिका में इतना भीषण धमाका? नासा ने किया चौंकाने वाला खुलासा

4 of 5
समुद्र हो रही रहस्यमयी घटना, क्या होगा भारतीय मानसून पर प्रभाव? - फोटो : ANI
अध्ययन में भारत के प्रमुख जलवायु वैज्ञानिक और शोधकर्ता निम्माकांति महेंद्र और उनके साथियों ने बताया है कि यह ठकी उसी तरह का बदलाव है, जैसे  मॉनसून के पैटर्न में देखने को मिला है। जब बड़े पैमाने पर हवाओं का कोई पैटर्न, छोटे पैमाने पर बनने वाले मौसम के पैटर्नों को ऐसे बनने से रोकता है, जिसे बारोट्रोपिक गवर्नर मैकेनिज्म कहते हैं। इस मैकेनिज्म ये यह व्याख्या होती है कि हाल के वर्षों में पूरी दुनिया के मध्य अक्षांशों में तूफानी गतिविधियां क्यों हुईं। यह नतीजे से पता चलता है कि जलवायु मॉडल में दुनिया के अलग-अलग इलाकों में होने वाली प्रक्रियाओं को जोड़ना कितना जरूरी है।

Viral: तत्काल टिकट के लिए काउंटर पर देना पड़ता है 300 रुपये ज्यादा? बिहार के सुपौल स्टेशन का वीडियो हुआ वायरल
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
समुद्र हो रही रहस्यमयी घटना, क्या होगा भारतीय मानसून पर प्रभाव? - फोटो : ANI
क्या है रहस्यमयी कोल्ड ब्लब?

उत्तरी अटलांटिक महासागर में समुद्र का पानी रहस्यमयी तरीके से ठंडा हो रहा है, जबिक दूसरे महासागर गर्म हो रहे हैं। उत्तरी अटलांटिक का यह ऐसा इलाका है, जो ग्लाबल वार्मिंग का विरोध कर रहे हैं। बीते 120 वर्षों में यह आधे डिग्री सेल्सियस से अधिक ठंडा हो चुका है। वैज्ञानिक इसे ग्लोबल वार्मिंग होल भी कहते हैं। यह इस बात का संकेत है कि हो सकता है अटलांटिंक महासागर में पानी का बहाव इस तरह बदल रहा हो, जिससे मौसम और समुद्र के स्तर पर बड़ा प्रभाव पड़ सकता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें