फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी के मोटापे से परेशान पति ने मांगा तलाक, बोला- कहीं भी जाता हूं तो लोग उड़ाते हैं मजाक

Wed, 24 Apr 2019 03:29 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
मध्य प्रदेश के भोपाल में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी के मोटापे से परेशान होकर उससे तलाक मांगा है। पति का कहना है कि वो कहीं भी जाता है तो लोग उसे मोटी पत्नी का ताना देते हैं और उसका मजाक उड़ाते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media
पति का कहना है कि 10 साल पहले जब उसकी शादी हुई थी, उस वक्त उसकी पत्नी दुबली-पतली थी। उस समय उसका वजन 56 किलो था, लेकिन बेटे के जन्म के बाद अचानक उसका वजन बढ़ने लगा। 
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
पति ने फैमिली कोर्ट की काउंसलर सरिता राजानी को बताया कि जब पत्नी का वजन बढ़ने लगा तो उसने इसके प्रति उसे आगाह भी किया था, लेकिन उसकी पत्नी ने उसकी बातों को अनसुना कर दिया। इसकी वजह से उसका वजन 102 किलो हो गया। 

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : File photo
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शख्स पेशे से प्रोफेसर है। उसका कहना है कि पत्नी उसकी बात नहीं मानती है। उसने बताया कि पत्नी का वजन कम करने के लिए वह अब तक पांच लाख रुपये से अधिक खर्च कर चुका है। 
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : File photo
शख्स का कहना है कि वह किसी भी तरह अपनी पत्नी से तलाक लेना चाहता है। पत्नी को भरण पोषण के लिए वह एक मुश्त 25 लाख रुपये देने को भी तैयार है। इसके अलावा वह बच्चे के पालन पोषण के लिए भी रुपये देने को तैयार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : File photo
हालांकि शख्स की पत्नी ने आरोप लगाया है कि पति का कॉलेज की लड़कियों के साथ अफेयर है, इसलिए वह तलाक लेना चाहता है। उसका कहना है कि उसका पति कॉलेज की लड़कियों के साथ फ्लर्ट करता है। उसने शक जताया है कि पति का किसी लड़की के साथ अफेयर चल रहा है। वहीं, काउंसलर का कहना है कि मोटापा तलाक का आधार नहीं हो सकता है। फिलहाल मामला कोर्ट में चल रहा है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें