फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aliens: क्या आपने कभी सोचा है कैसे दिखते हैं एलियंस? वैज्ञानिकों ने दी यह खास जानकारी

Wed, 10 May 2023 04:28 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
कैसे दिखते हैं एलियन्स? - फोटो : istock
How Aliens Look: दुनियाभर में एलियन्स को लेकर अलग-अलग दावे किए जाते हैं। इंटरनेट पर मौजूद कई वीडियो और तस्वीरों में भी एलियन्स को दिखाया गया है, जो काफी विचित्र से दिखाई पड़ते हैं। वहीं फिल्मों की बात की जाए तो अक्सर एलियन्स को छोटे कद का, लाल या हरे रंग वाला जीव दिखाया जाता है। कई बार तो इन्हें इंसान की शक्ल में भी दर्शाया जाता है। पर क्या एलियन्स सच में होते हैं? अगर इनका अस्तित्व है तो सवाल ये है कि आखिर ये दिखने में कैसे हैं और इनका आकार क्या है? वैज्ञानिक इस सवाल का जवाब जानने की कोशिश काफी समय से कर रहे हैं। इसी कड़ी में अब वैज्ञानिकों ने एलियन्स के हुलिये को लेकर एक बड़ी जानकारी दी है, जिसके बारे में जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

आज तक आपने सोशल मीडिया पर कई वीडियो और तस्वीरों में एलियन के अलग-अलग रूप देखें होंगे, लेकिन वह असल में कैसे दिखते हैं इसका दावा कोई नहीं कर सकता है। ऐसे में स्पेस एक्सपर्ट एशली किंग ने हाल ही में एक टीवी शो के दौरान एक खास जानकारी दी है।
 
विज्ञापन

2 of 5
कैसे दिखते हैं एलियन्स? - फोटो : iStock
एशली किंग ने बताया कि अगर हमें सोलर सिस्टम के दूसरे हिस्से में जीवन मिल गया, तो वह बैक्टीरिया के रूप (Aliens look like bacteria) में होगा। हालांकि वो हमसे संपर्क करने में सक्षम नहीं होंगे। एशली ने शो के दौरान कहा कि वह उल्का पिंडों की जांच पर काम कर रही हैं, जहां कई ऐसे सुराग पाए गए हैं, जो साबित करते हैं कि वाकई में एलियन्स होते हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 5
कैसे दिखते हैं एलियन्स? - फोटो : iStock
साल 2021 में एशली ने विंकॉम्ब उल्का पिंड पर शोध किया था। यह उल्का पिंड आसमान से गिरा था, जिसे बीते 30 सालों में पहली बार रिकवर किया गया था। लंदन के नेचुरल हिस्ट्री म्यूजियम से मंजूरी के बाद उन्होंने उसे जमा कर लिया था। एशली का कहना है कि यह पत्थर बेहद दुर्लभ हैं। 
 

4 of 5
कैसे दिखते हैं एलियन्स? - फोटो : istock
पत्थर के गिरने के 12 घंटे के भीतर ही इसे हासिल कर लिया गया था, क्योंकि वैज्ञानिक उल्का पिंड को धरती की गंदगी से गंदा नहीं होने देना चाहते थे, जिससे उन्हें शोध में प्रभाव पड़ सकता था। एशली ने आगे बताया कि कार्बोनेशियस पत्थर ही धरती पर जीवन की शुरुआत की वजह है, क्योंकि इसने जरूरी तत्वों को पृथ्वी पर लाने में अहम भूमिका निभाई थी। हैरानी ही बात है कि विंकॉम्ब उल्का पिंड में भी वैसा ही पानी मिला जैसा कि धरती पर है। ये पत्थर 4.6 बिलियन साल पहले ज्यूपिटर के पास बने थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कैसे दिखते हैं एलियन्स? - फोटो : iStock
हमारा सोलर सिस्टम पहले मात्र गैस और डस्ट था, जिनसे मिलकर कई उल्का पिंड बने। जब ये उल्का पिंड आपस में टकराए तो इन्होंने ग्रहों का रूप ले लिया। एशली ने कहा कि उल्का पिंड हमारे लिए खतरा हैं। डायनासोर के अंत की वजह बने ये उल्का पिंड इंसान का भी अंत कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें