फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ocean Mystery: कितना गहरा और खतरनाक है समुद्र? जानिए क्यों पानी के भीतर जाने से डरते हैं वैज्ञानिक

Tue, 18 Mar 2025 05:42 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Ocean Mystery: अंतरिक्ष के रहस्यों का पता लगाने वाले वैज्ञानिकों के लिए समुद्र अभी तक अछूता है। विशेषज्ञ मानते हैं कि समुद्र की गहराई को मापना अंतरिक्ष में जाने से कहीं ज्यादा रहस्यों से भरा और खतरनाक है।
विज्ञापन
1 of 6
कितना गहरा और खतरनाक है समुद्र? - फोटो : Adobe Stock
Ocean Mystery: अंतरिक्ष के रहस्यों का पता लगाने वाले वैज्ञानिकों के लिए समुद्र अभी तक अछूता है। विशेषज्ञ मानते हैं कि समुद्र की गहराई को मापना अंतरिक्ष में जाने से कहीं ज्यादा रहस्यों से भरा और खतरनाक है। हम आपको बताते हैं कि आखिर समुद्र की गहराई कितनी और क्यों खतरनाक है? अभी तक समुद्र की सबसे गहराई वाली जगह तीन लोग मिलकर सिर्फ तीन घंट ही रह पाए हैं। समुद्र की इस गहराई को चैलेंजर डीप कहा जाता है। 

कहां पर है समुद्र की सबसे अधिक गहराई?

एक रिपोर्ट के मुताबिक, समुद्र की औसत गहराई करीब 12 हजार फीट है। इसके सबसे गहरे भाग को चैलेंजर डीप कहा जाता है। यह स्थान प्रशांत महासागर के नीचे मारियाना ट्रेंच के दक्षिणी छोर पर मौजूद है। यह करीब 36 हजार फीट गहरा है। वैज्ञानिकों ने साल 1875 में पहली बार इसकी खोज की थी। तभी से इसके करीब जाने की कई कोशिशें हुईं, लेकिन सफलता नहीं मिलीं। 
 
विज्ञापन

2 of 6
क्यों समुद्र में भीतर जाने से डरते हैं वैज्ञानिक - फोटो : Adobe Stock
चैलेंजर डीप कितना खतरनाक है?

यहां पर समुद्र इतना गहरा है कि सूर्य की रोशनी नहीं पहुंचती है और बिल्कुल अंधेरा है। चैलेंजर डीप का तापमान फ्रीजिंग पॉइंट से थोड़ा कम होता है। यहां जाने के बाद भी विशेषज्ञ यह नहीं पता लगा पाए कि यहां पर जीवन है या नहीं। जहां रोशनी होती है, वहीं पर समुद्री जानवर रहते हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 6
जानिए समुद्र की गहराई में कितना होता है प्रेशर - फोटो : Adobe Stock
इतना ज्यादा होता है प्रेशर

यहां पर प्रेशर 50 जंबो जेट्स के एक साथ गिरने जितना होता है। यहां पर दबाव 15 हजार पाउंड प्रति वर्ग इंच है, जो धरती पर दबाव से 1 हजार गुना से भी अधिक है। आप इससे समझ सकते हैं कि अगर किसी व्यक्ति पर एक बार में 50 जंबो जेट्स का वजन पड़ जाए, उतना दबाव चैलेंजर डीप के हर इंच में है। 

Emoji Story: आखिर क्यों पीले रंग के ही होते हैं सभी इमोजी? बेहद दिलचस्प है इसके पीछे की कहानी

4 of 6
क्या है बरमूडा ट्रायंगल का रहस्य - फोटो : Freepik
बरमूडा ट्रायंगल का रहस्य

अभी तरह बरमूडा ट्रायंगल का रहस्य से पूरी तरह से पर्दा नहीं उठ पाया है। यहां पर पानी के ऊपर से जाते हुए कई जहाज लापता हो चुके हैं। यहां पर पानी के जहाज भी कई गायब हो चुके हैं। बरमूडा ट्रायंगल अपने क्षेत्र में आनी वाली सभी चीजों को निगल जाता है। नॉर्थ अटलांटिक महासागर के इस त्रिभुजाकार हिस्से को अभी तक समझा नहीं जा सका है। 

Viral Video: पहाड़ों में संकरी सड़क पर बस चलने का वीडियो हुआ वायरल, खाई की गहराई देखकर घूम जाएगा दिमाग
विज्ञापन

5 of 6
बेहद खतरनाक होते हैं समुद्री जानवर - फोटो : Freepik
बेहद खतरनाक होते हैं समुद्री जानवर

समुद्र में तरह-तरह के जानवर भी हैं। यह डर अंतरिक्ष में भी नहीं है। खूबसूरत दिखने वाली जैलीफिश की कई प्रजातियां भी इतनी घातक होती हैं कि उनके छूने से सीधे नवर्स सिस्टम काम करना बंद कर देता है। नेशनल ओशन सर्विस के मुताबिक, ऑस्ट्रेलियन बॉक्स जैलीफिश समुद्र में खोज गई अभी तक की सबसे खतरनाक जानवर हैं। पफरफिश भी है, जो मिनटों में 30 इंसानों की जान ले सकती है। इनके जहर की अभी तक कोई काट नहीं है। 

Mysterious Treasures: दुनिया के सबसे रहस्यमयी खजाने, जो खोजने गया कभी लौटकर नहीं आया
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
समुद्र में आते रहते हैं तूफान - फोटो : Freepik
समुद्र में आते रहते हैं तूफान

समुद्र के अंदर लगातार तूफान आते आते हैं। इसका कुछ हिस्सा ही धरती पर दिखता, जिससे तबाही मच जाती है। ऐसे में अंदाजा भी नहीं लगाया जा सकता कि गहरे पानी में किस तरह की हलचल मचती होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें