Mysterious Treasures: दुनिया में हर व्यक्ति चाहता है कि उसके पास धन-दौलत, हीरे-जवाहरात और सोना-चांदी हो। इतिहास में कई ऐसे राजा-महाराजा था जिनका खजाना इन चीजों से भरा हुआ था। हालांकि, उनकी मौत के बाद यह नहीं पता चल पाया कि उनका खजना कहां पर है। कई लोग इन खजानों की तलाश में आज भी लगे रहते हैं। आज हम आपको अपनी खबर में दुनिया के ऐसे ही रहस्यमयी खजानों के बारे में बताते हैं जिनकी तलाश में अब तक कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।
द अंबर रूम
रूस में द अंबर रूम एक प्रसिद्ध महल था, जो सेंट पीटर्सबर्ग शहर के करीब स्थित था। द अंबर रूम कमरे की तरह एक चैंबर था, जिसका निर्माण साल 1707 में पर्शिया में किया गया था। यह पीटर द ग्रेट को रूस और पर्शिया के बीच शांति के तोहफे में मिला था। साल 1941 में द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान नाजियों ने इस पर कब्जा कर लिया और इसे सुरक्षित करने के लिए इसका अलग-अलग हिस्सों में बंटवारा कर दिया। इन सभी टुकड़ों को 1943 में एक म्युजियम में प्रदर्शित किया गया। यहां से पूरा द अंबर रूम लापता हो गया। इसके बाद से इस खजाने का आज तक कोई पता नहीं चल पाया।