Haunted House Of karachi: पाकिस्तान अपनी कई अजीबोगरीब बातों के लिए चर्चा में बना रहता है। यहां पर कई ऐसी जगहें हैं, जिनके बारे में वहा के लोग खुद भी नहीं जानते हैं। आज हम आपको पाकिस्तान के कराची के एक ऐसे घर के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां जाने की हिम्मत रखना हर किसी के बस की बात नहीं है। आज हम आपको कहानी सुनाने जा रहे हैं कराची के House No 39-K की। लोगों का कहना है कि यहां आज भी सफेद कपड़ों में एक महिला टहलती है जबकि ये घर पिछले 10 सालों से बंद पड़ा है।
पाकिस्तान जर्नल की एक रिपोर्ट की मानें तो, वर्षों पहले यहां सहकारी कर्मचारियों के लिए एक हाउसिंग सोसाइटी बनाई गई थी, जिसके लिए एक साथ कई मकान बनाए गए थे। कई लोग यहां रहने के लिए भी गए, लेकिन एक दिन अचानक House No 39-K में जो हुआ वह देखकर लोगों की हालत खराब हो गई।