फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंवारी लड़कियों के खून से नहाती थी ये महिला, 600 से ज्यादा किए थे कत्ल, वजह हैरान कर देगी आपको

Tue, 19 Feb 2019 05:25 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
Elizabeth Bathory - फोटो : Social media
आपने कई ऐसे सीरियल किलर्स के बारे में सुना होगा, जिन्होंने सिलसिलेवार ढंग से कई हत्याएं की होंगी, लेकिन आज हम जिस महिला के बारे में बताने जा रहे हैं, उसकी कहानी जान आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। यह महिला कुंवारी लड़कियों को मारकर उनके खून से नहाती थी। इसकी वजह बेहद ही अजीबोगरीब है। 
विज्ञापन

2 of 9
Elizabeth Bathory - फोटो : Social media
इस महिला का नाम है एलिजाबेथ बाथरी, जिसे इतिहास की सबसे खतरनाक और वहशी महिला सीरियल किलर के तौर पर जाना जाता है। एलिजाबेथ बाथरी ने वर्ष 1585 से 1610 के बीच 600 से ज्यादा लड़कियों की हत्या कर उनके खून से स्नान किया था। 
विज्ञापन

3 of 9
Elizabeth Bathory - फोटो : Social media
एलिजाबेथ बाथरी ने सभी हत्याएं अपने महल में ही की थी। दरअसल, एलिजाबेथ बाथरी हंगरी साम्राज्य के ऊंचे रसूख वाले बाथरी परिवार से ताल्लुक रखती थी। उसकी शादी फेरेंक नैडेस्डी नाम के शख्स से हुई थी, जो तुर्कों के खिलाफ युद्ध में हंगरी का नेशनल हीरो था।  

4 of 9
Elizabeth Bathory Castle - फोटो : Social media
एलिजाबेथ बाथरी का पति जब जिंदा था, तब भी वह लड़कियों को अपना शिकार बनाती थी, लेकिन वर्ष 1604 में उसकी मौत के बाद तो उसने जैसे अपने जुर्म का पहाड़ ही खड़ा कर दिया। एलिजाबेथ बाथरी स्लोवानिया के चास्चिस स्थित अपने महल में रहती थी। उसने वहीं पर सारी घटनाओं को अंजाम दिया था। 
विज्ञापन

5 of 9
Elizabeth Bathory - फोटो : Social media
कहा जाता है कि एलिजाबेथ बाथरी के इस भयानक जुर्म में उसके तीन नौकर भी उसका साथ देते थे। चूंकि वो एक ऊंचे रसूख वाली महिला थी, इसलिए वो आसपास के गांवों की गरीब लड़कियों को अपने महल में अच्छे पैसों पर काम करने का लालच देकर बुला लेती थी। लेकिन लड़कियां जैसे ही महल में आती थीं, वो उन्हें अपना शिकार बना लेती थी।  
विज्ञापन

6 of 9
Elizabeth Bathory - फोटो : Social media
कहते हैं कि एलिजाबेथ पहले अपने शिकार को बुरी तरह प्रताड़ित करती थी। उन्हें मारती-पिटती थी, यहां तक कि उनके हाथों को जला देती थी या फिर काट देती थी। कई बार वह लड़कियों के चेहरे या शरीर के दूसरे अंगों का मांस दांतों से काटकर निकाल लेती थी और अंत में उनकी हत्या कर उनका खून एक टब में इकठ्ठा कर लिया जाता, जिसमें एलिजाबेथ बाथरी नहाती थी। इसका जिक्र कई किताबों में भी किया गया है। 
विज्ञापन

7 of 9
Elizabeth Bathory - फोटो : Social media
कहा जाता है कि जब इलाके में लड़कियों की संख्या काफी कम हो गई, तब उसने ऊंचे परिवार की लड़कियों को अपना शिकार बनाना शुरू कर दिया था। यह बात जब हंगरी के राजा को पता चली तो उन्होंने मामले की जांच करवाई, तब इस मामले का खुलासा हुआ। जांच दल ने एलिजाबेथ के महल से कई लड़कियों के कंकाल और सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए थे। 

8 of 9
Elizabeth Bathory - फोटो : Social media
वर्ष 1610 में एलिजाबेथ बाथरी को उसके घिनौने जुर्म के लिए गिरफ्तार कर लिया गया और उसके ही महल के एक कमरे में उसे कैद कर दिया गया, जहां पर चार साल बाद 21 अगस्त, 1614 को उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन

9 of 9
Elizabeth Bathory - फोटो : Social media
कहते हैं कि एलिजाबेथ काफी खूबसूरत थी और वो अपनी इस खूबसूरती को बरकरार रखना चाहती थी। इसी कारण उसने अपने महल में 600 से ज्यादा कुंवारी लड़कियों को मार डाला था। वो अपनी जवानी बरकरार रखने के लिए उनके खून से नहाती थी। हालांकि कहा यह भी जाता है कि जिस समय उसकी मौत हुई थी, वो काफी कुरूप हो चुकी थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें