Kamrunag Lake: हिमाचल प्रदेश की कमरुनाग झील के भीतर कई रहस्य छिपे हैं। इस झील के बारे में कई कहानियां बताई जाती हैं, लेकिन सबसे बड़ी बात यह है कि इस झील में अरबों-खरबों रुपयों का खजाना छिपा है। बताया जाता है कि इस खजाने को कोई भी निकालने की कोशिश नहीं करता है। हिमाचल प्रदेश की खूबसूरती लोगों को अपनी आकर्षित करती है।
यहां के पहाड़, पर्वत और बर्फीली वादियां पर्यटकों को अपनी ओर खींचती हैं। हिमाचल प्रदेश में प्रकृति सुंदरता के साथ ही कई रहस्यमयी जगहे भी हैं। भारतीय सांस्कृतिक इतिहास में ऐतिहासिक दृष्टि से इस जगह का बड़ा योगदान है। हिमाचल प्रदेश में कई ऐसी जगहे हैं जिनका सीधा संबंध महाभारत काल से है। यहां पर कई ऐसे मंदिर और झीलें हैं जिनके रहस्यों को आज तक पता नहीं चल पाया है। इन जगहों में हिमाचल प्रदेश की कमरुनाग झील भी शामिल है। इस झील से जुड़ी रहस्यमयी बातें जानकर आप आश्चर्यचकित हो जाएंगे।