फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AI FAIL : नौकरी से निकाले जा रहे रोबोट, काम आसान करने की बजाए बढ़ाने लगे थे मुश्किलें

Wed, 16 Jan 2019 07:03 PM IST
गौरव शुक्ला फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
- फोटो : Social Media
रोबोट्स के आ जाने के बाद माना जा रहा था कि इंसानों की नौकरी खतरे में पड़ सकती है। लेकिन आजकल खुद रोबोट्स को अपनी नौकरी गंवानी पड़ रही है। बताया जा रहा है कि दरअसल, यहां रोबोट अपना काम ठीक से नहीं कर पा रहे हैं।   
विज्ञापन

2 of 8
- फोटो : Social Media
बता दें कि, रोबॉट्स के लिए जापान सबसे मशहूर देश माना जाता है। जहां के एक होटल ने बड़ी संख्या में अपने यहां काम करने वाले रोबॉट्स को नौकरी से निकालने का फैसला किया है। फैसला जानकर आपके मन में कई तरह के सवाल उठ रहे होंगे। 
विज्ञापन

3 of 8
- फोटो : Social Media
द वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, Henn-na नाम के इस होटल में 243 रोबॉट्स काम करते थे, जिनमें से आधे को निकाला दिया गया है। होटल की तरफ से बताया गया है कि रोबॉट्स को काम आसान करने के लिए रखा गया था, लेकिन इन्होंने काम आसान बनाने की बजाए समस्या और बढ़ा दी है। 

4 of 8
- फोटो : Social Media
जिन रोबॉट्स को निकाला गया है उनमें डॉल के आकार के असिस्टेंट भी शामिल हैं। चुरी (Churi) नाम के ये रोबॉट्स असिस्टेंट हर कमरे में यह सोचकर रखे गए थे कि स्थानीय जगह को लेकर ये गेस्ट के सवालों का जवाब दे पाएं। 
विज्ञापन

5 of 8
- फोटो : Social Media
जब चुरी नाम के रोबोट से पूछा जाता कि 'थीम पार्क किस समय खुलता है' तो चुरी के पास सही जवाब नहीं होता था। इनसे बेहतर जवाब सीरी, गूगल असिस्टेंट और ऐलेक्सा जैसे वर्चुअल असिस्टेंट दे देते हैं। ऐसे में होटल को महसूस हुआ कि ये रोबॉट्स स्टाफ की कमी को पूरा करने की जगह और काम बढ़ा रहे हैं। 
विज्ञापन

6 of 8
- फोटो : Social Media
इसके अलावा दो डायनासोर जैसे दिखने वाले रोबॉट्स को हटाया गया है, जिन्हें होटेल चेक-इन पर रखा गया था। ये मेहमानों के पासपोर्ट या अन्य दस्तावेजों की फोटोकॉपी जैसा काम भी सही से नहीं कर पाते थे। 
विज्ञापन

7 of 8
- फोटो : Social Media
दो रोबॉट्स को गेस्ट का सामान पहुंचाने के लिए रखा गया था, लेकिन ये होटेल के 100 में से सिर्फ 24 कमरों तक ही पहुंच पाते थे। साथ ही बारिश या बर्फबारी के समय ये बंद पड़ जाते थे। 
विज्ञापन

8 of 8
- फोटो : Social Media
होटल के मुख्य दरबान रोबॉट को भी सही जवाब देना नहीं आता था। वह फ्लाइट के शेड्यूल और आसपास घूमने की जगहों जैसे जरूरी सवालों के जवाब नहीं जानता था। इसकी जगह अब इंसान को खड़ा किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें