प्यार-मोहब्बत का महीना चल रहा है। प्यार करने वालों को इस खास महीने का बेसब्री से इंतजार रहता है। प्यार करने वाले लोग 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाते हैं, लेकिन एक सप्ताह पहले ही 7 फरवरी से वैलेंटाइन वीक की शुरूआत हो जाती है। वैलेंटाइन डे के नजदीक आते ही लोग सोच में पड़ जाते हैं कि अपने पार्टनर को डेट पर कहा लेकर जाएं, क्या तोहफा दें? लोग अपने पार्टनर को कुछ अलग अहसास करना चाहते हैं। अगर आप अपने पार्टनर को तुफानी डेट पर ले जाना चाहते हैं, तो हम आपको कुछ दुनिया के सबसे डरावने रेस्टोरेंट्स के बारे में बताते हैं। जहां पर आप और आपके पार्टनर को कुछ अलग अहसास होगा।
डिनर इन स्काई- बेल्जियम
आपने कई रेस्टोरेंट में खाना खाया होगा, लेकिन क्या आपने कभी जमीन से 160 फीट की ऊंचाई पर डिनर किया है? अगर नहीं किया है तो हम एक ऐसे रेस्टोरेंट के बारे में बता रहे हैं जहां आप 160 फीट की ऊंचाई पर बैठकर डिनर कर सकते हैं। बेल्जियम में ये अनोखा रेस्टोरेंट है जहां पर क्रेन से लोगों को ऊपर ले जाया जाता है। इसके साथ ही ग्राहकों को कुर्सी से बांध दिया जाता है। यहां पर एक साथ 22 लोग बैठकर खाना खा सकते हैं। ऊपर से पूरा शहर नजर आता है।