मेगा ऑक्शन के पहले दिन कई बड़े खिलाड़ियों पर बोली लगी और ईशान किशन इस नीलामी के सबसे महंगे खिलाड़ी बने। उन्हें मुंबई इंडियंस ने 15.25 करोड़ रुपये में खरीदा। इस बीच स्टार स्पोर्ट्स की एंकर खूब चर्चा में रहीं।
विज्ञापन
1 of 9
दिशा ओबेरॉय और भावना बालाकृष्णन
- फोटो : सोशल मीडिया
आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन के दौरान स्टार स्पोर्ट्स की एंकर खूब चर्चा में रहीं। मेगा ऑक्शन के पहले दिन कई बड़े खिलाड़ियों पर बोली लगी और ईशान किशन इस नीलामी के सबसे महंगे खिलाड़ी बने। उन्हें मुंबई इंडियंस ने 15.25 करोड़ रुपये में खरीदा। इस बीच मेगा ऑक्शन में दोनों एंकर का जलाव बरकरार रहा। यहां हम इन्हीं दोनों एंकर के बारे में बता रहे हैं। ये दोनों एंकर कौन हैं। कैसे इनका करियर शुरू हुआ और कब से ये दोनों यह काम कर रही हैं। IPL 2022 AUCTION LIVE: आईपीएल नीलामी की ताजा जानकारी के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन
2 of 9
ओबेरॉय और भावना बालाकृष्णन
- फोटो : सोशल मीडिया
स्टार की इन दोनों एंकर का नाम है दिशा ओबेरॉय और भावना बालाकृष्णन। दिशा पहले रेडियो में काम करती थीं और अब एंकरिंग की दुनिया में कदम रखा है। वहीं भावना पहले कमेंटेटर थीं और अब एंकरिंग कर रही हैं।
विज्ञापन
3 of 9
दिशा ओबेरॉय
- फोटो : सोशल मीडिया
दिशा दिल्ली की रहने वाली हैं। उन्होंने एक रोडियो जॉकी के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने रेड एफएम 93.5 के लिए भी काम किया है। उन्होंने एक रेडियो जॉकी के रूप में अपनी पहचान बनाने के बाद एंकरिंग शुरू की।
4 of 9
दिशा ओबेरॉय
- फोटो : सोशल मीडिया
दिशा अब एक एंकर के रूप में भी खुद को स्थापित कर चुकी हैं। खासकर आईपीएल मेगा ऑक्शन का हिस्सा बनने के बाद बड़ी संख्या में लोग उन्हें जानने लगे हैं।
विज्ञापन
5 of 9
दिशा ओबेरॉय
- फोटो : सोशल मीडिया
साल 2020 में दिशा को नेशनल मीडिया अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था। रेडियो में उनके शानदार काम के लिए कर्नाटक वुमन्स अचिवर्स अवॉर्ड भी दिया गया था।
विज्ञापन
6 of 9
भावना बालाकृष्णन
- फोटो : सोशल मीडिया
भावना बालाकृष्णन चेन्नई की रहने वाली हैं। उन्होंने एक कमेंटेटर के रूप में पहचान बनाने के बाद एंकरिंग की दुनिया में कदम रखा। 36 साल की भावना शादीशुदा हैं। निखिल रमेश उनके पति हैं।
विज्ञापन
7 of 9
भावना बालाकृष्णन
- फोटो : सोशल मीडिया
भावना की पहचान वीजे भावना के नाम से ज्यादा है। वह टीवी में एंकरिंग करने के अलावा क्रिकेट में कमेंटेटर और वीडियो जॉकी का काम भी करती हैं। वह एक प्लेबैक सिंगर और डांसर भी हैं।
8 of 9
भावना बालाकृष्णन
- फोटो : सोशल मीडिया
भावना भारत की सबसे लोकप्रिय खेल पत्रकारों में से एक हैं। महिला खेल पत्रकारों की बात करें तो स्टुअर्ट बिन्नी की पत्नी मयंती लैंगर के बाद वीजे भावना ही सबसे लोकप्रिय पत्रकार हैं।