फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलेबी-बर्फी को पछाड़ ये मिठाई बनी पाकिस्तान की राष्ट्रीय मिठाई, ट्विटर पर उड़ा मजाक

Wed, 09 Jan 2019 06:33 PM IST
गौरव शुक्ला फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
गुलाब जामुन का नाम आते ही बहुत से लोगों के मुंह में पानी आ जाता है। यह मिठाई है ही कुछ ऐसी कि इसे एक बार खाकर किसी का मन नहीं भरेगा। खास मौकों पर बनने वाली मिठाइयों में यह सबसे आगे रहती है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि एक देश ने इस मिठाई को राष्ट्रीय मिठाई बना दिया है। तो फिर आइए जानिए यह लाजवाब मिठाई किस देश की नेशनल मिठाई बन चुकी है। 
विज्ञापन

2 of 6
gulab jamun national dessert of pakistan - फोटो : Twitter
दरअसल, हाल ही में राष्ट्रीय मिठाई की खोज में पाकिस्तान सरकार ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर लोगों से एक सवाल पूछा। सवाल था पाकिस्तान की नेशनल स्वीट कौन-सी है? इस सवाल के जवाब में तीन ऑप्शन रखे गए थे। जलेबी, गुलाब जामुन और बर्फी। ज्यादातर पाकिस्तानियों ने गुलाब जामुन को चुना, लेकिन कुछ लोगों ने ट्विटर पर कमेंट्स की बाढ़ लगा दी।  
 

 
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : Social Media
गुलाब जामुन को सबसे ज्यादा वोट मिले और वो स्पष्ट विजेता के रूप में उभरा। जलेबी दूसरे स्थान पर रही। लगभग 15,000 लोगों ने इस पोल में मतदान किया। गुलाब जामुन को 47%, जलेबी को 34% और बर्फी को 19% वोट मिले। सबसे ज्यादा वोट मिलने के बाद गुलाब जामुन को 'कौमी मिठाई' घोषित किया गया। 
 



 

4 of 6
- फोटो : Social Media
हालांकि ट्विटर पर यूजर्स ने तरह-तरह के कमेंट किए हैं। किसी ने कहा कि जो भी मिल जाए उसे नेशनल स्वीट समझकर खा लेगें तो कोई बोला हलवा और सोन पापड़ी भूल गए क्या! तो किसी ने कहा कि पाकिस्तान के ज्यादातर लोगों को जलेबी पसंद है। 
विज्ञापन

कई लोगों ने 'एकतरफा' राष्ट्रीय मिठाई पोल पर नाराजगी जताई

5 of 6
Gulab jamun - फोटो : Social Media
गुलाब जामुन पाकिस्तान, भारत, बांग्लादेश, नेपाल में लोकप्रिय है- लगभग पूरा उप-महाद्वीप। हालांकि, पाकिस्तान में कई लोगों ने 'एकतरफा' राष्ट्रीय मिठाई पोल पर नाराजगी जताई और कहा कि मतदान 'अनुचित' और 'धांधली' से भरा था। असहमति का उनका कारण यह था कि सरकार ने मतदान केवल अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किया था। कई लोगों ने कहा कि जलेबी और बर्फी, गुलाब जामुन के साथ प्रतिस्पर्धा नहीं कर सकते क्योंकि पाकिस्तान सरकार के ट्विटर अकाउंट पर करीब 5 लाख फॉलोवर्स हैं, जबकि वहां कि आबादी करीब 19.7 करोड़ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : Social Media
गुलाब जामुन के अलावा पाकिस्तान में कराची का हलवा, जलेबी, मोतीचूर के लड्डू और बूंदी के लड्डू बहुत पसंद किए जाते हैं। लेकिन इन सबको पीछे छोड़ पाकिस्तान में गुलाब जामुन राष्ट्रीय मिठाई बन गई है। इस मामले में भारत अपने पड़ोसी देश से एक कदम पीछे है, क्योंकि यहां किसी को राष्ट्रीय मिठाई का आधिकारिक दर्जा प्राप्त नहीं है। इंटरनेट सर्च में कई जगह जलेबी को राष्ट्रीय मिठाई बताया गया है। हालांकि सरकार की तरफ से इस पर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं है। 

लोगों ने किए ऐसे मजेदार कमेंट्स...
 


 



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें