फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Intresting: गोली की रफ्तार जैसा दौड़ता है ये कुत्ता, कार से रेस करा दें तो ये निकल जाएगा आगे

Wed, 29 Nov 2023 07:01 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
greyhound - फोटो : Amarujala
दुनिया में कई प्रकार की ब्रीड वाले कुत्ते पाए जाते हैं। कुछ देखने में बेहद प्यारे होते हैं, कुछ शांत स्वभाव के जबकि कुछ बेहद खूंखार और आक्रामक। पर क्या आप जानते हैं कि कुछ ब्रीड के कुत्ते अपनी स्पीड को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं।  ग्रेहाउंड, कुत्ते की ऐसी ही एक ब्रीड है जो अपने भागने की स्पीड को लेकर काफी चर्चा में रहता है। ये कुत्ते 45 मील प्रतिघंटे की रफ्तार से भाग सकते हैं, मतलब 60-70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार।

अगर आप भी डॉग लवर हैं तो निश्चित ही ग्रेहाउंड ब्रीड के कुत्ते आपको बेहद पसंद आने वाले हैं। ये इतनी तेज दौड़ते हैं कि अगर इनकी कार-मोटरसाइकिल से रेस लगवाई जाए तो शायद गाड़ियां पीछे रह जाएं।
विज्ञापन

2 of 4
greyhound - फोटो : Social media
ग्रेहाउंड की रफ्तार गोली जैसी

सोशल मीडिया पर ग्रेहाउंड नस्ल के कुत्ते का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ती कार को ग्रेहाउंड डॉग पूरी टक्कर देता दिख रहा है। यूजर ने लिखा, ‘ग्रेहाउंड दुनिया में सबसे तेज कुत्ते की नस्ल है, जो 70 किमी/घंटा की अधिकतम गति तक दौड़ सकता है। इस समय कार की स्पीड 60 किमी/घंटा है और एक समय तो ऐसा लग रहा है जैसे गाड़ी पीछे रह जाएगी। 
 
विज्ञापन

3 of 4
greyhound - फोटो : Social media
ग्रेहाउंड डॉग्स की स्पीड

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ग्रेहाउंड डॉग्स की स्पीड ही इसे अन्य डॉग्स से इसे अलग बनाती है, इस डॉग के शरीर की बनावट ही ऐसी होती है जो इसे तेजी से भागने में मदद करती है। इस कुत्ते का दौड़ने का तरीका चीता की तरह होता है, दौड़ते समय देखने में भी ये किसी चीते ही तरह ही लंबी छलांग लगाते दिखता है।

कई देशों में इन कुत्तों की भारी मांग रही है। इस ब्रीड के ज्यादातर कुत्तों का वजन 27-32 किलोग्राम के बीच का होता है, यही कारण है कि ये काफी तेज सी भाग पाते हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
कुत्तों की प्रजाति - फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं, इस वीडियो को 6 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें