दुनिया रहस्यों से भरी पड़ी है, जिन्हें आज तक कोई नहीं सुलझा पाया। इन उलझी हुई गुत्थियों को सुलझाने की वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं ने कई कोशिश की, लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिली। वैज्ञानिक या शोधकर्ता जितनी बार भी इन रहस्यों को सुलझाने की कोशिश करते हैं, वो उतना ही उलझ जाते हैं। आज आपको ऐसी ही एक रहस्यमयी जगह के बारे में बता रहे हैं। दरअसल, कुछ ऐसी ही जगह अमेरिका में भी है। यहां एक जगह अपने आप में बेहद रहस्यमयी है। ऐरिजोना की सुपरस्टीशन पहाड़ियां आज भी लोगों के लिए रहस्य बनी हुई हैं। यहां पर द लॉस्ट डचमैन गोल्ड माइन में सोने की खदाने हैं, लेकिन जो यहां गया वह वापस लौटकर नहीं आया। इस राज का आज तक नहीं पता चल पाया।
अमेरिका के ऐरिजोना की सुपरस्टीशन पहाड़ियों में 'रहस्यमय' सोने का खजाना है। कहा जाता है कि कई लोग सोने की तलाश में यहां गए। यह लोग वहां भटकते रहे और खजाना नहीं मिल पाया, लेकिन वह वापस भी नहीं आए। इस इलाके में जला देने वाली गर्मी और जमा देने वाली सर्दी पड़ती है। यहां आने वाले शख्स नहीं बचते हैं, लेकिन सोने की खोज में लोगों का वहां जाना जारी रहा तो प्रशासन ने वहां जाने पर रोक लगा दी।