स्माइल और बाल बनाते हैं इसे अलग
अहमद का कहना है कि जब उन्होंने फोटो पोस्ट की थी, तब उन्हें इस बात की बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी कि यह तस्वीर सोशल मीडिया पर इतनी ज्यादा पसंद की जाएगी। उन्होंने कहा कि मेरे पास इस प्रजाति की 17 से अधिक बकरियां हैं, पर रोमोस सबसे अलग है। रोमोस के सिर के बाल बेहद खूबसूरत हैं और फोटो क्लिक करते समय उसके चेहरे के भाव ऐसे बदलते हैं जैसे वह मुस्कुरा रही हो। उसकी ये दो बात उसे बाकी बकरियों से अलग बनाती हैं।