लड़की ने कहा कि उसे उसी लड़के से शादी करनी है जिससे वह प्रेम करती है, वरना वह इस मोबाइल टावर से कूदकर अपनी जान दे देगी। हालांकि, जब इस बात का पता स्टूडेंट यूनियन, महिला आयोग समेत गांव के अन्य लोगों को लगा तो सभी वहां पहुंच कर उससे नीचे उतरने का अनुरोध करने लगे। जब पुलिस वहां पहुंची तो काफी मुश्किलों के बाद उसे नीचे उतारा गया।