फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SL Photos: आंख मारने के बाद हंस पड़े ऋषभ पंत, बेंगलुरु पहुंचकर श्रेयस ने सिर पकड़ा, जानें क्या है माजरा?

Thu, 10 Mar 2022 05:15 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु

सार

ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर मस्ती मजाक के मूड में दिखे। फ्लाइट में जब कैमरा उनके नजदीक पहुंचा तो दोनों ने मजाकिया अंदाज में रिएक्शन दिया। पंत ने पहले तो आंख मारी और फिर हंसने लगे।
विज्ञापन
1 of 8
श्रेयस अय्यर का रिएक्शन - फोटो : सोशल मीडिया
भारत और श्रीलंका के बीच 12 मार्च से दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मैच बेंगलुरु में खेला जाएगा। यह एक डे-नाइट मैच होगा। इसके लिए भारतीय टीम बेंगलुरु पहुंच चुकी है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने टीम इंडिया के मोहाली से लेकर बेंगलुरु तक के सफर का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। 

इस वीडियो में ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर मस्ती मजाक के मूड में दिखे। फ्लाइट में जब कैमरा उनके नजदीक पहुंचा तो दोनों ने मजाकिया अंदाज में रिएक्शन दिया। पंत ने पहले तो आंख मारी और फिर हंसने लगे। वहीं, श्रेयस अय्यर ने अचानक से अपना सिर पकड़ लिया और चेहरे को ढक लिया। फिर वह भी हंसने लगे। आइए देखते हैं इस सफर की कुछ रोचक तस्वीरें...
विज्ञापन

2 of 8
मोहाली से निकलता काफिला (बाएं) और फ्लाइट में जाते टीम इंडिया के खिलाड़ी (दाएं) - फोटो : सोशल मीडिया
मोहाली में खेले गए पहले टेस्ट में भारत ने श्रीलंका को पारी और 222 रन से हराया था। रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन और ऋषभ पंत इस मैच के हीरो रहे थे। जडेजा ने तो शतक जड़ा और पारी में पांच विकेट भी लिए थे। वहीं, अश्विन ने सात विकेट लिए थे और पंत ने 96 रन की पारी खेली थी। इसके बाद टीम बेंगलुरु में जीत हासिल करने के लिए निकल पड़ी। डे-नाइट टेस्ट दोपहर साढ़े 12 से खेला जाएगा। 
विज्ञापन

3 of 8
कैमरे पर पंत का रिएक्शन कुछ ऐसा था - फोटो : सोशल मीडिया
पंत की 96 रन की पारी ने ही भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचाया था। इससे पहले टीम इंडिया 175 रन पर चार विकेट गंवा चुकी थी। पंत ने 97 गेंदों पर 96 रन बनाए थे। इसके बाद जडेजा ने 175 रन की पारी खेली थी। 

4 of 8
कोहली पोज देते हुए - फोटो : सोशल मीडिया
कोहली के शतक का सूखा अब तक जारी है। मोहाली में अपने 100वें टेस्ट में विराट 45 रन की पारी खेल पाए थे। हालांकि, बेंगलुरु में दूसरे टेस्ट में वह जरूर शतक लगाना चाहेंगे। बेंगलुरु दिल्ली के कोहली का दूसरा होमग्राउंड भी है। वह यहीं से आईपीएल खेलते हैं। फ्लाइट में कोहली मस्ती के मूड में दिखे और हंसते हुए पोज देते दिखे।
विज्ञापन

5 of 8
सिराज विक्ट्री साइन बनाते हुए - फोटो : सोशल मीडिया
सिराज को श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में टीम इंडिया में जगह नहीं मिली थी। उनके दूसरे टेस्ट में भी खेलने की संभावनाएं कम हैं। हालांकि, फ्लाइट में उन्होंने समय का पूरा उपयोग किया और आराम करते दिखे। जब कैमरा उनके पास पहुंचा तो वह विक्ट्री साइन बनाते दिखे।
विज्ञापन

6 of 8
विक्रम राठौड़ और राहुल द्रविड़ - फोटो : सोशल मीडिया
सफर के दौरान मुख्य कोच राहुल द्रविड़ और बैटिंग कोच विक्रम राठौड़ सुस्ताते दिखे। दोनों के कानों में ईयर फोन लगे थे और अपने-अपने मॉनिटर पर कुछ देख रहे थे।
विज्ञापन

7 of 8
शुभमन गिल और अक्षर पटेल - फोटो : सोशल मीडिया
शुभमन गिल और अक्षर पटेल एक साथ बैठे दिखाई दिए। ये दोनों बातचीत करते दिखे और जब कैमरा उनके पास पहुंचा तो दोनों मुस्कुरा दिए। अक्षर को चोट की वजह से पिछले मैच में मौका नहीं मिला था। हालांकि, इस मैच में वह जयंत यादव की जगह प्लेइंग-11 में शामिल किए जा सकते हैं। वहीं, शुभमन को मौका मिलना मुश्किल होगा। हनुमा विहारी और श्रेयस को ही फिर से टीम में मौका मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

8 of 8
बेंगलुरु एयरपोर्ट पर उमड़ी भीड़ - फोटो : सोशल मीडिया
अपने क्रिकेट स्टार को देखने के लिए बेंगलुरु एयरपोर्ट पर जमकर भीड़ लगी थी। फैन्स अपने चहेते क्रिकेटर्स को देखने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे थे। इस दौरान क्रिकेटर्स ने भी उन्हें निराश नहीं किया। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें