फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजीबोगरीब मामला: इस शख्स ने कुत्ते के नाम कर दी दो एकड़ जमीन, जानिए वजह

Thu, 31 Dec 2020 03:19 PM IST
योगेश जोशी फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
आमतौर पर पिता की जायदाद में बच्चों का अधिकार होता है, परंतु मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। बाड़ीबाड़ा गांव में रहने वाले एक किसान ओम नारायण ने अपनी जायदाद का आधा हिस्सा अपने कुत्ते जैकी और आधा हिस्सा अपनी पत्नी चंपा के नाम कर दिया है। आखिर ऐसा क्या हुआ जो ओम नारायण ने अपने बेटों की जगह कुत्ते और पत्नी के नाम आधी- आधी जायदाद कर दी? अगली स्लाइड्स में जानिए पूरा मामला...
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
बेटों के व्यवहार से तंग आकर लिया फैसला
  • किसान ओम नारायण ने अपने बेटों के व्यवहार से तंग आकर पत्नी और कुत्ते के नाम अपनी जायदाद आधी-आधी करने का फैसला लिया। बताया जा रहा है कि ओम नारायण और उनके बेटों की बीच रोज विवाद होता था, जिसके चलते उन्होंने अपने बेटों को जायदाद का हिस्सेदार नहीं बनाया।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
कानूनी शपत्र पत्र बनाकर किया कुत्ते को वारिस घोषित
  • ओम नारायण ने कानूनी शपत्र पत्र बनाकर कुत्ते को अपनी जायदादा का वारिस घोषित किया है। ओम नारायण ने वसीयत में लिखा है कि 'मेरी सेवा मेरी पत्नी और पालतू कुत्ता करता है इसलिए वह मुझे सबसे अधिक प्रिय हैं।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
 कुत्ते की सेवा करने वाला होगा अगला वारिस
  • ओम नारायण ने वसीयत में आगे लिखा है कि मेरे मरने के बाद पूरी संपत्ति और जमीन-जायदाद के हकदार मेरी पत्नी चंपा वर्मा और पालतू कुत्ता होगा। कुत्ते की सेवा करने वाले को जायदाद का अगला वारिस माना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
कुत्ता 2 एकड़ जमीन का वारिस
  • ओम नारायण ने पारिवारिक विवाद के चलते गुस्से में अपने कुत्ते के नाम 2 एकड़ जमीन कर दी है। ओम नारायण के मरने के बाद परिवार में जो भी व्यक्ति कुत्ते की सेवा करेगा वो जायदाद उसे ही मिलेगी।
आगे पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें