Aliens News: क्या धरती के अलावा ब्रह्मांड में कहीं और जीवन है? इस सवाल का जवाब वैज्ञानिक सालों से तलाश रहे हैं, लेकिन उन्हें अभी तक कोई कामयाबी नहीं मिल पाई है। अब इस बीच वैज्ञानिकों ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। अमेरिका की कॉर्नेल यूनिवर्सिटी ने एस्ट्रोबायोलॉजिस्ट के माध्यम से एक शोध किया है। इस शोध में कहा गया है कि वर्तमान समय के मुकाबले डायनासोर के युग में एलियंस के धरती पर आने की संभावना अधिक थी। आज के समय में धरती पर आकर इंसानों से संपर्क करने की संभावना बहुत कम है।
एस्ट्रोबायोलॉजिस्ट ने अपने शोध के लिए 54 करोड़ साल तक की जानकारी के लिए मौजूद डाटा का इस्तेमाल किया है। वैज्ञानिकों ने इसमें फैनरोजोइक ईऑन के समय का डाटा भी लिया गया है। उस दौरान धरती पर डायनासोर भी मौजूद नहीं थे। शोधकर्ताओं ने ब्रह्मांड में जीवन की खोज के लिए महत्वपूर्ण बायोमार्कर के बदलावों को भी खोजा है। इससे यह जानकारी मिलती है कि इस समय धरती पर मौजूद तत्व और मिनरल मौजूद हैं, वो अस्तित्व में कितने साल पहले आए थे।