फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Science News: धरती का कोर हो रहा है लीक! वैज्ञानिकों ने किया चौंकाने वाला खुलासा, दुनिया में मचा हड़कंप

Mon, 30 Oct 2023 01:11 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Earth's mysterious core appears to be leaking, leaving scientists baffled - फोटो : iStock
Science News: वैज्ञानिक अंतरिक्ष और धरती के रहस्यों को जानने की लगातार कोशिश कर रहे हैं। अब इस बीच वैज्ञानिकों ने एक ऐसी चीज का पता लगाया है, जिसने पूरी दुनिया को डरा दिया है। वैज्ञानिकों ने हीलियम के एक दुर्लभ वेरिएंट 'हीलियम-3' की आश्चर्यजनक मात्रा की खोज की है। उन्होंने यह खोज कनाडा के बाफिन द्वीप पर ज्वालामुखीय चट्टानों में की है। इस खोज से उस सिद्धांत को समर्थन मिलता है, जिसमें नोबेल गैस (अक्रिय गैस) धरती की कोर से लीक होने की बात कही गई है। सिद्धांत में कहा गया है कि धरती की कोर से अक्रिय गैस लीक हो रही है। 

सहस्राब्दियों से ऐसा होता रहा है। शोधकर्ताओं की टीम ने चट्टानों के भीतर हीलियम-4 के बारे में भी पता लगाया है। धरती पर हीलियम-4 आम बात है, हीलियम-3 ब्रह्मांड में कहीं और ज्यादा आसानी से मिल जाता है। यही वजह है कि वैज्ञानिक बाफिन द्वीप पर चट्टानों से पहले की तुलना में अधिक मात्रा में तत्व को खोजन पर हैरान थे। नेचर जर्नल में एक अध्ययन प्रकाशित किया गया है, जिसमें इसके बारे में बताया गया है। 
 
विज्ञापन

2 of 5
Earth's mysterious core appears to be leaking, leaving scientists baffled - फोटो : iStock
हुआ चौंकाने वाला खुलासा

इस अध्ययन के प्रमुख लेखक फॉरेस्ट हॉर्टन ने बताया है कि सबसे बुनियादी स्तर पर और ब्रह्मांड में 4He (हीलियम-4) की तुलना में बहुत कम 3He (हीलियम-3) है। फॉरेस्ट हॉर्टन वुड्स होल ओशनोग्राफिक इंस्टीट्यूशन में भूविज्ञान और भूभौतिकी विभाग में एसोसिएट वैज्ञानिक हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 5
Earth's mysterious core appears to be leaking, leaving scientists baffled - फोटो : iStock
हॉर्टन का कहना है कि हीलियम 3 धरती पर दुर्लभ है, क्योंकि इसका उत्पादन नहीं किया गया है या महत्वपूर्ण मात्रा में ग्रह पर नहीं मिलता है। जैसे धरती का चट्टानी भाग चूल्हे पर रखे गर्म पानी की तरह हिलता और संवहन करता है, ठीक उसी तरह यह सामग्री भी कोर से  ऊपर उठती है, ठंडी होती है और लापता हो जाती है। ठंडा होने के समय हीलियम वायुमंडल में और फिर अंतरिक्ष में गायब हो जाता है।

NASA: नासा ने शेयर की बृहस्पति ग्रह की अद्भुत तस्वीर, देखकर हैरत में पड़े लोग, तेजी से हो रही वायरल

4 of 5
Earth's mysterious core appears to be leaking, leaving scientists baffled - फोटो : NASA
खोज से क्या होगा हासिल

धरती के कोर से लीक होने वाले तत्वों की खोज से वैज्ञानिकों को धरती समय के साथ कैसे बनी और विकसित हुई, यह जानने में मदद मिल सकती है। 

Ajab-Gajab: इस गांव में रहती हैं 15 लोगों की आत्माएं, सुनाई देती हैं चीखनें की आवाजें, जानिए इसकी डरावनी कहानी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Earth's mysterious core appears to be leaking, leaving scientists baffled - फोटो : iStock
इस नए निष्कर्ष से मौजूदा परिकल्पना को मजबूत करने के लिए सबूत मिलता है कि धरती कैसे बनी। नुनावुत क्षेत्र में स्थित बाफिन द्वीप दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा द्वीप भी है और कनाडा का सबसे बड़ा द्वीप है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें