नवरात्रि के समाप्त होने के बाद पूरे देश में दशहरा (Dussehra 2021) धूमधाम से मनाया जाता है। विजयदशमी को ही भगवान राम ने रावण को मार गिराया था और माता सीता को लेकर अयोध्या वापस आए थे। इसलिए इस दिन को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। विजयदशमी के दिन भारत में रावण के पुतले को जलाया जाता है। लेकिन देश में कई ऐसी भी जगहे हैं जहां पर रावण का पूतला नहीं जलाया जाता है, बल्कि उसकी पूजा की जाती है। आईए जानते हैं उन जगहों के बारे में...
कर्नाटक
दक्षिण भारतीय राज्य कर्नाटक के कोलार में रावण की पूजा की जाती है। यहां पर हर साल रावण महोत्सव का आयोजन होता है जिसको लंकेश्वर महोत्सव के नाम से जाना जाता है। रावण भगवान शिव का सबसे बड़ा भक्त था इसलिए यहां लोग उसकी पूजा करते हैं। यहां पर रावण का विशाल मंदिर भी है।