कई बार काम करते हुए आंख में कचरा या उड़ता हुआ कीड़ा अचानक से चला जाता है, लेकिन ताइवान के एक अस्पताल में कुछ अजब ही मामला सामने आया है। यहां एक महिला की आंखों में घुसकर चार जिंदा मधु मक्खियों ने उसके सारे आंसू पी डाले। सुनकर थोड़ी हैरानी हो सकती है, मगर ये सच है। जिसने भी यह खबर सुनी वह हैरान हो गया।