फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dead Sea: इस रहस्यमयी समुद्र में नहीं डूबती कोई भी चीज, जानिए इस खूबसूरत सागर की सच्चाई

Fri, 12 Apr 2024 10:43 AM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
dead sea - फोटो : pixabay
Dead Sea Facts In Hindi: धरती पर कई ऐसी हैरतअंगेज जगहें मौजूद हैं, जिनके रहस्यों के बारे में जानकर हैरानी होती है। वहीं कुछ जगहें ऐसी भी हैं, जिनके रहस्यों से आज भी पर्दा नहीं हट सका है। ऐसे में आज हम आपको एक ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बेहद रहस्यमयी मानी जाती है। दरअसल हम बात करे रहे हैं इजरायल और जॉर्डन के बीच स्थित मृत सागर यानी डेड सी की। डेड सी अपनी कई विशेषताओं के चलते दुनियाभर में लोकप्रिय है। इस मृत सागर की सबसे बड़ी खासियत ये है कि इसमें कोई भी जीव या वस्तू चाह कर भी डूब नहीं सकती। इसके पीछे भी एक दिलचस्प वजह है, जिसके बारे में हम आपको आगे बताएंगे। साथ ही ये भी जानेंगे कि आखिर इस सागर का नाम मृत सागर ही क्यों है? मृत सागर अपने खारेपन की वजह से भी मशहूर है।
विज्ञापन

2 of 5
dead sea - फोटो : pixabay
एक तरफ इजरायल और दूसरी तरफ जॉर्डन की खूबसूरत पहाड़ियों और वेस्ट बैंक से घिरे हुए इस मृत सागर का नजारा बेहद खूबसूरत लगता है, जो पर्यटकों का मन मोह लेता है। दरअसल मृत सागर दुनिया का सबसे निचला बिंदु वाला सागर है। यह समुद्र तल से करीब 440 मीटर नीचे स्थित है, जो धरती का सबसे निचला हिस्सा माना जाता है। 
विज्ञापन

3 of 5
dead sea - फोटो : pixabay
क्यों कहा जाता है मृत सागर?
इस समंदर को मृत सागर इसलिए कहा जाता है क्योंकि इसमें नमक की बहुत अधिक मात्रा होने की वजह से इसमें कोई भी जीव या पौधा जीवित नहीं रह पाता है। इसके आसपास एक भी पक्षी, मछली और पौधे नहीं हैं। इसमें नमक का प्रतिशत लगभग 35% है, जिसमें न तो कोई पौधा और न ही कोई मछली जीवित रह सकती है। सामान्य समुद्रों के मुकाबले इसका पानी 10 गुना ज्यादा नमकीन है। यही वजह है कि इसका नाम मृत सागर है।

4 of 5
dead sea - फोटो : pixabay
मृत सागर में इतना नमक है कि आप इसकी रेत और चट्टानों पर भी नमक की परतें देख सकते हैं। सोडियम क्लोराइड की उपस्थिति की वजह से ये चमकती रहती हैं, जो देखने में काफी खूबसूरत लगते हैं। यहां की मिट्टी में त्वचा के लिए कई लाभकारी तत्व जैसे हाईऐल्युरोनिक एसिड और अन्य खनिज मौजूद हैं। इसलिए लोग यहां बिना किसी प्रयास के तैरने और इसके औषधीय गुणों का लाभ उठाने के लिए आते हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
dead sea - फोटो : pixabay
इजरायल में स्थित इस मृत सागर की खूबसूरती का लुत्फ उठाने के लिए दुनियाभर से हर साल लाखों पर्यटक आते हैं। पर्यटकों के लिए डेड सी के पास बेहद आलीशान रिजॉर्ट भी मौजूद हैं, लेकिन इन दिनों इजरायल-हमास के बीच चल रहे युद्ध के कारण पर्यटकों की संख्या बहुत कम हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें