फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजब-गजब: कब्र से बाहर निकल रहीं 'मुर्दे की उंगलियां'! नजारा देख सन्न रह गए लोग

Mon, 01 Nov 2021 03:26 PM IST
आशिकी पटेल फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
कब्र से बाहर निकल रहीं 'मुर्दे की उंगलियां'! - फोटो : Pixabay
दुनिया में कभी-कभी ऐसी अद्भुत घटनाएं देखने या सुनने को मिल जाती हैं, जिनपर यकीन कर पाना मुश्किल होता है। हाल ही में ऐसी ही एक अद्भुत घटना यूनाइटेड किंगडम में हुई है, जिसने हर किसी को हैरत में डाल दिया है। जरा सोचिए कि आप अकेले एक जंगल से गुजर रहे हों, उसी रास्ते पर आपको कब्र से बाहर मुर्दे की उंगलियां दिखाई दें तो आप क्या करेंगे? ऐसा नजारा देखकर कोई भी डर सकता है। ऐसी ही एक घटना यूनाइटेड किंगडम में एक शख्स के साथ हुई है। 



यूनाइटेड किंगडम में कुछ जगहों पर जमीन में मरे हुए इंसानों की उंगलियां उभरी हुई दिखाई दे रही हैं। इसे एक शख्स ने देखा तो हैरान रह गया। वो शख्स जंगल से गुजर रहा था। तभी उसे जमीन से बाहर एक मुर्दे की उंगलियां आती हुई दिखीं, जिसे देखकर वो सहम गया और चिल्लाने लगा। लेकिन मुर्दे की उंगलियों को ध्यान से देखने के बाद उसे मालूम हुआ कि ये मामला कुछ और ही है। 
विज्ञापन

2 of 4
कब्र से बाहर निकल रहीं 'मुर्दे की उंगलियां'! - फोटो : Pixabay
क्या है असली मामला ?
जमीन से निकल रही इन उंगलियों को ध्यान से देखने के बाद मालूम हुआ कि ये उंगलियां इंसानों की नहीं हैं, बल्कि ये एक तरह का फंगी है, जो जमीन से उभरता हुआ दिखाई दे रहा है। इसे डेड मैंस फिंगर्स कहा जाता है, क्योंकि ये देखने में एकदम डेडबॉडी की उंगलियों जैसा लगता है। सबसे बड़ी बात ये है कि लगभग सभी ब्यूटी स्पॉट्स पर ये जमीन से निकलता हुआ दिख जाता है। 
विज्ञापन

3 of 4
कब्र से बाहर निकल रहीं 'मुर्दे की उंगलियां'! - फोटो : Pixabay
डेड मैंस फिंगर्स दिखने में डरावनी होती हैं। ग्रोथ होने के बाद इसकी शाखाएं जमीन फाड़कर बाहर आ जाती हैं, जो कि देखने में किसी मुर्दे की उंगलियों जैसी लगती हैं। इसमें लाल रंग के मांस जैसी संरचना होती है, जबकि कई बार ये स्टारफिश जैसा भी लगता है। शायद इसी वजह से इसका नाम डेड मैंस फिंगर्स रखा गया है। 
विज्ञापन

4 of 4
कब्र से बाहर निकल रहीं 'मुर्दे की उंगलियां'! - फोटो : Pixabay
ये मूंगा यानी कोरल की एक प्रजाति है, जो दिखने में थोड़ी डरावनी और अजीब भी लगती है। खासतौर पर हैलोवीन सीजन में अगर ये किसी अनजान इंसान को दिख जाए तो उसे हार्ट अटैक भी दिला सकता है। हैलोवीन विदेशों में मनाया जाने वाला एक त्यौहार है। इस त्यौहार में लोग डरावने अंदाज में तैयार होते हैं। ये त्यौहार अपने पूर्वजों को याद करने के लिए मनाया जाता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें