फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: क्या फिटकरी के पानी के सेवन से ठीक हो जाएगा कोरोना? जानिए सच्चाई

Fri, 07 May 2021 06:01 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
फिटकरी (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने देश में खतरनाक रूप ले लिया है। संक्रमण के बढ़ते प्रकोप के कारण लोगों में डर का माहौल भी है। देश के हर राज्यों की स्थिति भयावह बनी हुई है और रोजाना लाखों की संख्य में मरीज आ रहे हैं। कोरोना वायरस से अपनी सुरक्षा के लिए लोग कई तरह के घरेलू नुस्खें भी अपना रहे हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर तरह-तरह के घरेलू नुस्खें वायरल भी हो रहे हैं। कुछ इसी तरह इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि फिटकरी के पानी के सेवन से कोरोना संक्रमण से बचा जा सकता है।
विज्ञापन

2 of 5
फिटकरी (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दावा किया जा रहा है कि फिटकरी के पानी का सेवन करने से कोरोना वायरस के संक्रमण से बचा जा सकता है और इससे संक्रमित व्यक्ति भी स्वस्थ हो सकता है। वायरल वीडियो में एक शख्स बता रहा है कि भोजन करने के बाद आधा गिलास पानी लेकर उसमें फिटकरी घोल लीजिए और इस पानी से गरारा करने पर कोरोना वायरस शरीर में प्रवेश नहीं कर सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
वायरल वीडियो की पड़ताल - फोटो : PIB
वायरल हो रहे पोस्ट में शख्स ये भी दावा कर रहा है कि इस नुस्खें को अपनाने से संक्रमित व्यक्ति भी स्वस्थ हो सकता है। लेकिन पीआईबी की फैक्ट चेक टीम के द्वारा पड़ताल में ये वीडियो फर्जी साबित हुआ। पीआईबी के मुताबिक, फिटकरी को लेकर किया जा रहा ये दावा बिल्कुल गलत है। क्योंकि ऐसा कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है कि फिटकरी के पानी के गरारे से कोरोना संक्रमण को खत्म किया जा सकता है।
 

4 of 5
फिटकरी (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि कोई स्वास्थ्य विशेषज्ञ ने अभी तक फिटकरी के पानी के सेवन से कोरोना संक्रमण को खत्म होने के बारे में कुछ भी नहीं कहा है। कोविड-19 से अपनी सुरक्षा करते हुए हमें फर्जी खबरों से भी सुरक्षित रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फेक न्यूज बनाम असली न्यूज - फोटो : अमर उजाला
फर्जी खबरों से निपटने के लिए पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) ने खबरों का सत्यापन करने के लिए एक 'तथ्य जांच इकाई' गठित की है, जिसे पीआईबी फैक्ट चेक टीम कहा जाता है। कोरोना वायरस से जुड़ी किसी भी खबर पर विश्वास करने से पहले आप उसकी अच्छे से पड़ताल करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें