कोरोना महामारी के इस दौर में ऐसे कई लोग सामने आ रहें हैं, जो इंसानियत को शर्मसार कर रहें हैं। महामारी के इस दौर में जहां लोगों की मदद करनी चाहिए, वहां ये लोग आपदा को अवसर बना कर खुद का पेट भर रहें हैं। इसी कड़ी में इंदौर से एक ऐसी अजीबोगरीब खबर सामने निकल कर आई है, जिस पर आपको भी यकीन नहीं होगा। यहां एक युवक पैसों के लालच में कालाबाजारी करते हुए लोगों को ज्यादा दामों पर टोसिलिजुमैब (टोसी) इंजेक्शन बेचता था। हैरान करने वाली बात यह है कि इन इजेक्शन में दवा नहीं होती थी, बल्कि पानी होता था।