फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajab-Gajab: यहां पर रेगिस्तान में जमीन के नीचे बसा है अनोखा शहर, अंदर बने हैं स्विमिंग पूल और होटल

Sat, 29 Apr 2023 01:09 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Coober Pedy City Is Situated Under Ground Dessert - फोटो : iStock
Ajab-Gajab: धरती पर आपको कई बेहद अजीबगरीब चीजें देखने को मिलती हैं। दुनिया में एक ऐसा शहर है, जो रेगिस्तान में जमीन के नीचे बसा हुआ है। सबसे खास बात यह है कि इस शहर में सुख-सुविधा और मनोरंजन की सभी सुविधाएं मौजूद हैं। दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के सुदूर इलाके में रेगिस्तान के बीचोंबीच यह शहर बसा हुआ है, जिसका नाम कूबर पेडी है। कूबर पेडी में ओपल जेमस्टोन मिलते हैं। इस शहर को अंडरग्राउड सिटी के तौर पर भी जाना जाता है। 

इस अंडरग्राउड सिटी को बसाने के पीछे की दिलचस्प कहानी है, जिसकी लगभग 100 साल पहले साल 1915 से शुरुआत होती है। इस शहर में बेशकीमती ओपल जेमस्टोन की जब खोज हुई थी। ओपल को रिंग यानी अंगूठी में लगाकर पहना जाता है। ओपल कैपिटल ऑफ द वर्ल्ड के नाम से भी कूबर पेडी को जाना जाता है। रेगिस्तान में जमीन के नीचे इस शहर में होटल, पब और बार समेत सभी सुविधाए हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Coober Pedy City Is Situated Under Ground Dessert - फोटो : Twitter@selfcare_aholic
जमीन के नीचे बसे शहर कूबर को कहा जाता है कि पेडी मॉडर्न 'पाताललोक' है। इस जगह पर फिल्मों की शूटिंग भी की जाती है। पूरी दुनिया से लोग शहर को देखने के लिए आते हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कूबर पेडी के 60 प्रतिशत यानी 1500 लोग अंडरग्राउड घरों में रहती है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
Coober Pedy City Is Situated Under Ground Dessert - फोटो : Twitter @NewYorkLoving
कूबर पेडी चट्टानी और रेतीली जगह है, जिसकी वजह से कूबर पेडी के तापमना में तेजी से बदलाव होता है। यहां पर बहुत अधिक गर्मी पड़ती है। यहां पर ओपल जेमस्टोन के खनन की वजह से गड्ढों का निर्माण हुआ है। इन्हीं गड्ढों में लोगों ने राहत पाने के लिए अपने घर बनाए हैं, जिनमें सुख-सुविधाओं के सभी साधन उपलब्ध हैं। जमीन के नीचे होने की वजह से यह घर ठंडा रहते हैं और कूलर, एसी की जरूरत नहीं पड़ती है।

Wedding Video: बहन की विदाई में भाइयों ने गाया ऐसा गाना, सुनते ही हो गई गुस्से से लाल, फिर...

4 of 5
Coober Pedy City Is Situated Under Ground Dessert - फोटो : Twitter @kolomthota
एलिस स्प्रिंग्स और एडिलेड के बीच यह अनोखा कूबर पेडी शहर बसा है, जहां पर म्यूजियम भी है। यहां के लोगों का अनोखा रहन-सहन लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करता है। इस शहर में कई फिल्मों की शूटिंग भी हुई है। कूबर पेडी में हाइब्रिड एनर्जी पावर प्लांट लगा हुआ है, जो एक नया आकर्षण केंद्र बन गया है। इससे शहर की 70 फीसदी पावर की जरूरत पूरी होती है।  

Aliens News: वैज्ञानिकों ने किया चौंकाने वाला खुलासा, बताया- कब जवाब देंगे एलियंस
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Coober Pedy City Is Situated Under Ground Dessert - फोटो : Twitter@ROpatich

कूबर पेडी में ओपल जेमस्टोन पाई जाती है, जो बेशकीमती पत्थर हैं। इसके बाद यहां पर दूसरी सबसे अधिक कीमती चीज पानी है। इस शहर में बारिश बेहद कम होती है। गर्मी के मौसम में यहां पर 53 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंच जाता है। यहां पर गोल्फ लोगों का पसंदीदा गेम है, हालांकि लोग रात में खेलते हैं। यहां पर स्वीमिंग पूल भी जमीन के नीचे हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें