फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Comedy Jokes: पत्नी से तलाक मांग रहे पति को वकील ने दिया झन्नाटेदार जवाब, पढ़िए मजेदार जोक्स

Tue, 31 Jan 2023 06:16 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Comedy Jokes: सेहतमंद रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी होता है। अगर आप सुबह और शाम नियमित रूप से हंसते हैं तो कई बीमारियों से बच सकते हैं। हंसने से चेहरे की चमक बरकरार और मन की उदासी दूर रहती है। हंसने की वजह से आप मानसिक तनाव से होने वाली बीमारियों से बच सकते हैं। इसीलिए हम सभी को हर दिन हंसना चाहिए। हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए हैं कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...

संता को परेशान देखकर बंता ने उससे पूछा 
क्या हुआ भाई आज इतने परेशान क्यों हो?
संता बोला- यार आज धमकी भरा लेटर मिला हैं!
उसमे लिखा हैं.. मेरी बीबी से इश्क फरमाना छोड़ दो, नहीं तो तुमको गोली से उड़ा दूंगा।
बंता बोला- इसमें इतना परेशान होने वाली क्या बात हैं, छोड़ दो उसकी बीबी को।
संता बोला- लेटर में नाम नहीं लिखा, इसीलिये समझ नहीं आ रहा, किसकी बीबी से इश्क फरमाना बंद करना हैं।
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पिंटू- मुझे अपनी पत्नी से तलाक चाहिए, वो पिछले 6 महीने से मुझसे बात नहीं कर रही है।
वकील- एक बार अच्छी तरह से सोच लो, ऐसी पत्नी बार-बार नहीं मिलती।
 
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
संता ने पूछा बंता से-
बंता भईया जिसको सुनाई नहीं देता, उसको क्या कहते हैं?
बंता बोला- कुछ भी कह लो भईया जब उसे सुनाई ही नहीं देता।
 

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
संता ने बोला बंता से- ये LIC वाले बड़े कमाल के लोग होते हैं।
बंता ने पूछा- कैसे ?
संता बोला- कमीने दूसरों की बीबी के पास बैठकर,
उन्हें उनके पति के मरने के बाद होने वाले फायदे समझाते हैं।
 
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
गणित की क्लास चल रही थी 
टीचर ने पूछा- बताओं 1000 किलो= एक टन, तो 3000 किलों कितना होगा? 
पप्पू- जी सर....टन, टन, टन टीचर को समझ नहीं आ रहा कि शाबासी दूं या क्लास से बाहर निकालूं।

Funny Chutkule: पति-पत्नी के मजेदार चुटकुले पढ़कर कंट्रोल नहीं होगी हंसी, पढ़िए मजेदार जोक्स
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
डॉक्टर ने मरीज को रोजाना 20 किलोमीटर चलने को कहा... 
सालभर बाद मरीज ने डॉक्टर को फोन किया।
मरीज- सर रोज 20 किलोमीटर चलकर नेपाल पहुंच गया हूं, यही रुक जाऊ या आगे थाइलैंड निकल जाऊं? 
डॉक्टर को तुरंत आ गए चक्कर...

Funny Jokes: जीजा-साली के लोटपोट करने वाले चुटकुले , पढ़िए मजेदार जोक्स
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
डॉक्टर- कैसे हो? शराब पीना बंद किया या नहीं? 
मरीज- जी डॉक्टर साहब, बिल्कुल छोड़ दिया है, बस कोई ज्यादा रिक्वेस्ट करता है तो पी लेता हूं।
डॉक्टर- बहुत बढ़िया... और यह तुम्हारे साथ कौन भाई साहब हैं? 
मरीज- जी इनको रिक्वेस्ट करने के लिए रखा हुआ है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें