फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Whale Fish Vomit: करोड़ों में बिकती है व्हेल मछली की उल्टी! जानिए वैज्ञानिक क्यों कहते हैं तैरता हुआ सोना

Tue, 31 Jan 2023 04:57 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
करोड़ों में बिकती है व्हेल मछली की उल्टी! - फोटो : iStock/Twitter
 
Whale Fish Vomit: अक्सर सफर के दौरान या पेट में गड़बड़ी होने की वजह से लोग उल्टी कर देते हैं। किसी को उल्टी करते देखने या मन में ख्याल आते ही दिमाग खराब हो जाता है। क्या आपको पता है कि बाजार में किसी की उल्टी बिकती है? इस पर आपको यकीन नहीं हो रहा होगा, लेकिन यह बिल्कुल सच है। दरअसल एक जानवर है जिसकी उल्टी की कीमत बाजार में एक करोड़ से भी ज्यादा है। 

आपके मन में सवाल खड़ा हो रहा होगा कि आखिर किसी जानवर की उल्टी बाजार में क्यों बिकती है? इस उल्टी का क्या होता है? आप जानकर हैरत में पड़ जाएंगे कि व्हेल मछली की उल्टी बाजार में  करोड़ों की कीमत में बिकती है। व्हेल मछली की उल्टी को फ्लोटिंग गोल्ड कहा जाता है। आप सोच रहे होंगे कि आखिर इस मछली की उल्टी में ऐसा क्या है कि इसकी इतनी अधिक कीमत है? आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आखिर व्हेल मछली की उल्टी इतनी महंगी क्यों बिकती है? 
विज्ञापन

2 of 5
करोड़ों में बिकती है व्हेल मछली की उल्टी! - फोटो : iStock
जानवरों की तस्करी के बारे में आपने सुना होगा। जानवारों की हड्डियों से लेकर खाल तक को अवैध रूप से बेचा जाता है। बाजार में हाथी के दांत, कई जानवरों की खाल और गैंडे के सींग की कीमत अधिक है। इसके अलावा व्हेल मछली की उल्टी की भी तस्करी की जाती है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
करोड़ों में बिकती है व्हेल मछली की उल्टी! - फोटो : iStock
क्या होती व्हेल मछली की उल्टी

व्हेल मछली की उल्टी को एम्बरग्रीस कहते हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक, यह व्हेल के शरीर से निकलने वाला मल यानी अपशिष्ट पदार्थ होता है। व्हेल की आंत से यह पदार्थ निकलता है। समुद्र में यह मछली कई चीजों को खा जाती है। जब वह इन चीजों को नहीं पचा पाती है, तो उगल देती है। एम्बरग्रीस स्लेटी या काले रंग का एक ठोस पदार्थ होता है। एक तरह से यह मोम से बना पत्थर की तरह ठोस पदार्थ होता है। 
 

4 of 5
करोड़ों में बिकती है व्हेल मछली की उल्टी! - फोटो : iStock
जानिए क्यों इतनी महंगी बिकती है उल्टी? 

व्हेल मछली के आंत से निकलने वाले इस पदार्थ से गंध निकलती है। लेकिन खुशबूदार परफ्यूम बनाने वाली कंपनियां इसका इस्तेमाल करती हैं। इसकी वजह से परफ्यूम की खूशबू को काफी लंबे समय तक बरकरार रखा जाता है। परफ्यूम बनाने वाली कंपनियां इसे महंगे कीमत पर खरीदती हैं।

Suicide Plant: यह है दुनिया का सबसे जहरीला पौधा, छूने पर आत्महत्या के लिए कर देता है मजबूर
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
करोड़ों में बिकती है व्हेल मछली की उल्टी! - फोटो : iStock
दवा के तौर भी होता है इस्तेमाल

व्हेल मछली की उल्टी का दवाओं के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है। यौन संबंधित समस्याओं के इलाज में भी एम्बरग्रीस का इस्तेमाल किया जाता है। इसकी वजह से कीमत इतनी अधिक होती है। इसीलिए व्हेल मछली की उल्टी को वैज्ञानिक फ्लोटिंग गोल्ड कहते हैं।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें