फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ऐसा आइलैंड, जहां सड़कों से लेकर घरों तक हर जगह दिखते हैं सिर्फ केकड़े ही केकड़े

Fri, 15 Nov 2019 07:55 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
क्रिसमस आइलैंड, ऑस्ट्रेलिया - फोटो : social media
आमतौर पर सड़कों पर केकड़े बहुत कम ही नजर आते हैं, लेकिन ऑस्ट्रेलिया में एक ऐसा आइलैंड है, जहां हर जगह सिर्फ केकड़े ही केकड़े नजर आते हैं। यह नजारा ऐसा लगता है जैसे आइलैंड पर केकड़ों की बारिश हुई हो। सड़कों से लेकर घरों तक हर जगह इनका ही राज चलता है। 
विज्ञापन

2 of 5
क्रिसमस आइलैंड, ऑस्ट्रेलिया - फोटो : social media
इस आइलैंड का नाम क्रिसमस द्वीप है, जो क्वींसलैंड में स्थित है। यहां हर साल करोड़ों केकड़ों का जमावड़ा नजर आता है। ये केकड़े सड़कों से लेकर जंगल, घर, रेस्टोरेंट, बार, बस स्टॉप, हर जगह पर दिखाई देते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
क्रिसमस आइलैंड, ऑस्ट्रेलिया - फोटो : social media
ये केकड़े हर साल प्रजनन करने के लिए क्रिसमस द्वीप के एक छोर पर स्थित जंगल से दूसरे छोर पर स्थित भारतीय महासागर तक का सफर तय करते हैं। 

4 of 5
क्रिसमस आइलैंड, ऑस्ट्रेलिया - फोटो : social media
इन केकड़ों की वजह से सड़कें पूरी तरह लाल हो जाती हैं। यहां हर साल हजारों केकड़े सड़क पर गाड़ियों के नीचे आकर मर भी जाते हैं। हालांकि जगह-जगह पर यहां ऐसे बोर्ड भी लगाए हैं कि जिनपर लिखे हैं कि गाड़ी धीरे चलाएं या कभी-कभी तो सड़कें ही बंद कर दी जाती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
क्रिसमस आइलैंड, ऑस्ट्रेलिया - फोटो : social media
क्रिसमस आइलैंड 52 वर्ग मील क्षेत्रफल में फैला हुआ है और इसकी आबादी करीब 2000 है। इसके बावजूद भी यहां बड़ी संख्या में लोग इन केकड़ों को देखने के लिए पहुंचते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें